देश

Lucknow: यूपी के शामली और बिजनौर में बनेगी पीएसी की नई बटालियन, बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

Lucknow: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 17 दिसंबर को पीएसी के स्थापना दिवस पर 35वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित समारोह में एक बड़ी घोषणा की है. योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि बिजनौर और शामली जिलों में प्रादेशिक सशस्त्र बल(PAC) की नई बटालियन स्थापित की जाएंगी. उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने तीन और महिला बटालियन की स्थापना को भी अपनी मंजूरी दे दी है.

पीएसी के इस समारोह में योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि गोरखपुर, लखनऊ, बदायूं में स्थापित की जाने वाली तीन महिला बटालियन में से हरेक के लिए 1,262 पदों की मंजूरी दी गई है.

योगी ने समारोह में इस बारे में आगे बोलते हुए कहा कि लखनऊ मेट्रो की सुरक्षा के लिए 433 पद, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के 1029 पद और नोएडा मेट्रो के लिए 381 पद भी राज्य सरकार द्वारा मंजूर किए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार उप्र सरकार फोर्स को मजबूत करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.

यातायात व्यवस्था पर भी दिया जाएगा ध्यान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए 645 प्लाटून कमांडर को यातायात उप निरीक्षकों के रूप में प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि 75 प्लाटून कमांडर और 301 प्रधान आरक्षकों को यातायात प्रशिक्षण हेतु भेजा गया है.

उन्होंने कहा कि पीएसी के 90 प्रतिशत जवानों को अदालतों और अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए गठित एसएसएफ (SSF) में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है. मुख्यमंत्री ने आगे बोलते हुए कहा कि पीएसी से 997 कर्मियों को जेल वार्डन के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है.

जवानों ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएसी की 74 वर्ष की शानदार यात्रा के लिए सभी अधिकारियों और कार्मिकों को बधाई दी. योगी आदित्यनाथ के समक्ष पीएसी के जवानों ने कई हैरतअंगेज प्रदर्शन भी किए.

इसे भी पढ़ें: Mumbai: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्वेश्वरानंद गिरि जी महाराज से लिया आशीर्वाद

यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उप्र पुलिस में 1.60 लाख भर्तियों की प्रक्रिया को पिछले साढ़े पांच वर्ष के दौरान पारदर्शी तरीके से संपन्न करने के साथ उन्हें अच्छा प्रशिक्षण दिया गया और प्रशिक्षण क्षमता को दोगुना भी किया गया. योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि 46 कंपनियां किन्हीं कारणों से बंद कर दी गई थीं, लेकिन फिर से उन्हें बहाल करते हुए उत्तर प्रदेश में पीएसी में 41 हजार से अधिक कार्मिकों की भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया गया.

Rohit Rai

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

39 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

1 hour ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

2 hours ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago