आस्था

Tulsi Pujan Diwas 2022: आज है तुलसी पूजन दिवस, इस विधि से पूजा करने पर घर में आती है समृद्धि

Tulsi Pujan Diwas 2022: तुलसी जी को हिंदू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है. घर के आंगन या कुछ विशेष जगह पर इन्हें रखने पर घर से नकारात्मकता दूर रहती है. तुलसी जी की पूजा से विशेष लाभ मिलता है. हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार माना जाता है कि तुलसी जी की पूजा से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं.

आज यानी की 25 तारीख को मनाई जाने वाली तुलसी पूजन दिवस के दिन विधि-विधान से इनकी पूजा करने से घर में घर में खुशहाली आती है और धन के आगमन के रास्ते बनते हैं. माना जाता है कि भगवान विष्णु को भी तुलसी जी अत्यधिक प्रिय हैं. ऐसे में तुलसी पूजन (Tulsi Pujan Diwas 2022) से भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है.

तुलसी जी की पूजा से मिलता है यह लाभ (Tulsi Pujan Diwas 2022)

तुलसी जी की पूजा से भूत, प्रेत और उपरी शक्तियां व्यक्ति के पास भी नहीं आती हैं. वहीं इंसान के विचारों में शुद्धता आती है और बूरे विचार मन ले बाहर हो जाते हैं. तुलसी पूजन से एक बेहतर स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है. वहीं धार्मिक मान्यता के अनुसार मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं.

इस विधि से करें तुलसी जी की पूजा (Tulsi Pujan Diwas 2022)

खरमास के दिनों में पूजा पाठ से व्यक्ति को अत्यधिक शुभ फल प्राप्त होते हैं. इन दिनों जहां शुभ कार्यों की मनाही है वहीं धर्म-कर्म और दान पुण्य का विशेष लाभ मिलता है. तुलसी दिवस के दिन सुबह प्रात: काल जल्दी उठते हुए स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें.

इसे भी पढ़ें: Shani Dev: जानें शनि देव को शनिवार के दिन सरसों का तेल चढ़ाने से जुड़ी मान्यता

इसके बाद तुलसी जी को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. तुलसी जी में जल चढ़ाने के बाद इनकी 3 बार परिक्रमा करें. हर एक परिक्रमा पूरी होने के बाद तुलसी की जड़ में थोड़ा सा जल चढ़ाते रहें. इसके बाद एक थाली में सिंदूर, पुष्प, धूप, दीप इत्यादि पूजन सामग्री को रख लें. तुलसी जी को सिंदूर लगाते हुए उन्हें पुष्प अर्पित करें. (Tulsi Pujan Diwas 2022)

अब तुलसी जी के पौधे के पास धूप जलाएं इसके साथ ही दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें की इसमें तेल का इस्तेमान न करें, बल्कि दीपक में घी का उपयोग करें. दीपक जलाने के बाद धूप को लेते हुए तुलसी जी की पूरे मन से आरती करें. पूजा के बाद शांत मन से पूरे श्रद्धा पूर्वक तुलसी जी की माला से उनके मंत्रों का जाप करें. (Tulsi Pujan Diwas 2022)

 

Rohit Rai

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

3 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

18 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

24 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

24 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

38 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago