बिजनेस

GST Council Meeting : जीएसटी काउंसिल की बैठक में किसी वस्तु पर टैक्स बढ़ोतरी नहीं, तंबाकू-गुटखा पर नया टैक्स नहीं

Gst Council Meet: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में वस्तु एवं सेवा कर (GST) काउंसिल की बैठक हुई. काउंसिल की 48 वीं और अहम बैठक में बड़ी राहत देते हुए किसी भी वस्तु पर टैक्स बढ़ाने की घोषणा नहीं की गई है. तंबाकू और गुटखा पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है. रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा के मुताबिक ऑनलाइन गेमिंग और कैसिनों को लेकर मीटिंग में चर्चा नहीं हुई क्योंकि इस मुद्दे पर जीओएम ने कुछ दिन पहले ही अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. उन्होंने कहा कि जीओएम की रिपोर्ट जीएसटी परिषद के सदस्यों को भी नहीं भेजी गई थी।

किसी सामान पर टैक्स नहीं बढ़ाया गया

जीएसटी काउंसिल की बैठक की जानकारी देते हुए रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा ने बताया कि मीटिंग में किसी भी वस्तु पर टैक्स बढ़ाने की घोषणा नहीं की गई है. वहीं दालों की भूसी पर राहत देते हुए GST 5 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.  जैव ईंधन (बायो फ्यूल) पर जीएसटी टैक्स 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई। वहीं जैव ईंधन पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया गया है.

मीटिंग में ऑनलाइन गेमिंग पर चर्चा नहीं

जीएसटी परिषद की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग और कैसिनों को लेकर चर्चा नहीं हुई क्योंकि इस मुद्दे पर जीओएम ने कुछ दिन पहले ही अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. मीटिंग से पहले ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री ने अपनी मांग रखी थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि GST दर 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किए जाने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन ये टैक्स ग्रॉस गेमिंग रेवेन्यू पर लगाई जाय अगर ऐसा होता है तो फिर 2.2 अरब डॉलर वाले इस उद्योग पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Meghalaya: शिलांग में बोले पीएम मोदी- डंके की चोट पर बॉर्डर पर हो रहा है निर्माण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये जीएसटी काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की. वस्तु एवं सेवा कर यानि (GST) वन नेशन, वन टैक्स पर फैसले लेने वाला निकाय है। जिसमें सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

5 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

7 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

9 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

10 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

44 minutes ago