देश

“…कानून को हाथ में लेने की अनुमति नहीं”, आजम खान के एनकाउंटर वाले बयान पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Lucknow News: सपा नेता आज़म खान के एनकाउंटर वाले बयान को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत जारी है. इसी बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया है और उन्होंने उत्तर यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर कहा है, “हम कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे, किसी को भी कानून को हाथ में लेने की अनुमति नहीं है.”

रविवार को तड़के रामपुर जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए आजम खान को जब जेल से बाहर निकाला गया तो उन्होंने मीडिया के सामने एनकाउंटर की आशंका जताई थी. वायरल वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि ‘हमारा एनकाउंटर भी किया जा सकता है…कुछ भी हो सकता है…’ इसके बाद से ही उत्तर प्रदेश में इस बयान को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. सपा और बसपा योगी सरकार से लेकर यूपी पुलिस तक पर हमला बोल रही है.

मालूम हो कि सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ ही उनकी पत्नी डॉ. तजीन फातिमा को भी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सात-सात साल की सजा सुनाई गई है. सजा के बाद ही तीनों को रामपुर जेल में रखा गया था, लेकिन रविवार की तड़के ही आजम खान और उनके बेटे को अलग-अलग जेल में शिफ्ट कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Azam Khan Case: ‘आजम खान का डर बेवजह नहीं है’, बसपा सांसद दानिश अली ने यूपी पुलिस को बताया लापरवाह, योगी सरकार पर साधा निशाना

आजम खान को भेजा गया सीतापुर जेल

आजम खान को सीतापुर जेल में भेजा गया है जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल में शिफ्ट किया गया है. उनकी पत्नी को रामपुर जेल में ही रखा गया है. जेल शिफ्ट को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी यूपी सरकार पर निशाना साधा है और कहा है, “आजम खान के परिवार को जिस प्रकार प्रताड़ित किए जाने का कुचक्र चल रहा है वो बेहद निंदनीय है. परिवार के सदस्यों को अलग-अलग (जेलों में) करना सत्ताधारियों की सियासत का पुराना चलन है और उम्र के तकाजे से किसी भी हाल में जायज नहीं. इंसाफ के लिए उनके संघर्ष में हम सब साथ खड़े रहे हैं और रहेंगे.”

बसपा सांसद ने भी घेरा पुलिस को

वहीं आजम खान के एनकाउंटर वाले बयान को लेकर बसपा सांसद दानिश अली ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ ही भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को लापरवाह बताते हुए कहा है, आजम ख़ान साहब का डर बेवजह नहीं है.’ दानिश अली ने ये भी कहा है कि उत्तर प्रदेश में पूर्व सांसद अतीक़ अहमद और उनके भाई पूर्व विधायक अशरफ़ की पुलिस कस्टडी में हत्या दुनिया देख चुकी है. यूपी पुलिस से घोर लापरवाही और गलतियां हो चुकी हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार पर सपा नेता की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी और बढ़ जाती है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

7 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

7 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

8 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

13 minutes ago

PM मोदी और US प्रेसिडेंट ट्रंप में फोन पर अहम बातचीत: ट्रेड, डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई व्यापक समीक्षा

MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…

35 minutes ago

‘पड़ोसी को बाप, भैया को सैंया’ बाबा बागेश्वर के बयान पर पंजाब में बवाल, शाही इमाम ने दे दिया अल्टीमेटम

Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…

37 minutes ago