अखिलेश यादव (फोटो सोशल मीडिया)
UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सपा नेता आजम खान और उनके बेटे सहित पत्नी को जेल भेजे जाने के मामले में यूपी की सियासत गरमाई है. इसको लेकर लगातार विपक्षी दलों के बयान सामने आ रहे हैं और योगी सरकार को निशाना बनाया जा रहा है. इस मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने आजम खान और उनके परिवार के सदस्यों को अलग-अलग जेलों में भेजे जाने पर कड़ा विरोध जताया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि आजम खान के परिवार को जिस तरह से प्रताड़ित किए जाने का कुचक्र चल रहा है वो बेहद निंदनीय है.
रविवार की शाम को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और कहा है, “आजम खान के परिवार को जिस प्रकार प्रताड़ित किए जाने का कुचक्र चल रहा है वो बेहद निंदनीय है.” यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “परिवार के सदस्यों को अलग-अलग (जेलों में) करना सत्ताधारियों की सियासत का पुराना चलन है और उम्र के तकाजे से किसी भी हाल में जायज नहीं. इंसाफ के लिए उनके संघर्ष में हम सब साथ खड़े रहे हैं और रहेंगे.”
बता दें कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ ही उनकी पत्नी डॉ. तजीन फातिमा को भी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सात-सात साल की सजा सुनाई गई है. तो वहीं रविवार तड़के रामपुर जिला कारागार से आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को क्रमश: सीतापुर और हरदोई की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है तो वहीं आजम खान की पत्नी को रामपुर जेल में ही रखा गया है.
बता दें कि रामपुर जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए आजम खान को जब रविवार को निकाला गया था तो उन्होंने पत्रकारों के सामने एनकाउंटर की आशंका जताई थी और कहा था कि हमारा एनकाउंटर भी किया जा सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…