देश

लखनऊ में मौसा ने भतीजी के साथ पार की हैवानियत की हदें, रची थी अपहरण की झूठी कहानी, लड़की की मिली न्यूड लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ से ऐसी खबर सामने आई है जिसने मौसा-भतीजी के रिश्ते को शर्मशार कर दिया. यहां अपने मौसा के साथ घर से निकली 17 साल की भतीजी की न्यूड लाश मिली है. पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने रेप और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी मौसा ने बच्ची के अपहरण की झूठी कहानी रची थी. सीसीटीवी में इसके सबूत मिले हैं.

ये है पूरा मामला

यह पूरा मामला लखनऊ के धैला पुल के पास मौजूद एक कॉलोनी का है. जहां 17 साल की पीड़िता अपने मौसा-मौसी के साथ रहती थी. पीड़िता की मां की साल 2016 में मौत हो चुकी थी.

बुधवार को लड़की अपने मौसा के साथ रात करीब 8 बजे कमर दर्द की दवा लेने के लिए निकली. करीब 15 से 20 मिनट के बाद मौसा ने भांजे को फोन कर बताया कि उसकी बहन का किसी ने अपहरण कर लिया है और वो पीछा कर रहा है.

घटनास्थल पर मिले लड़की के अंडरगार्मेंट्स

जब घर के लोग बताये गए जगह पर पहुंचे तो वहां मौसा बेहोशी की हालत मिला. वहीं कुछ दूरी पर गोमती नदी के किनारे लड़की के अंडरगार्मेंट्स मिले. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस SDRF टीम के साथ मौके पर पहुंची और गोमती नदी में सर्च अभियान तेज कर दिया. पर लड़की का कहीं पता नहीं चल पाया. गुरुवार की सुबह 9 बजे उसकी धैला पुल के पास न्यूड लाश मिली.

मौसी मेड का करती है काम

पुलिस के मुताबिक लड़की की मौसी घर-घर जाकर मेड का काम करती है. वहीं मौसा पेंटिंग का काम करता है. वह उत्तराखंड का रहने वाला है. आरोपी ने झूठी अपहरण की कहानी रची थी. उसने बताया था कि वह भतीजी को ऑटो में लेकर जा रहा था, जबकि सीसीटीवी में बाइक से लेकर जाता दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें- 321 ‘कार्यकर्ताओं’ के खून से लिखा गया ‘सोनार बांग्ला’ का भाग्य…शुभेंदु के नाम का ऐलान कर अमित शाह ने कैसे ममता बनर्जी को ललकारा?

परिजनों की सूचना पर जब पुलिस अपहरण वाली जगह पर पहुंची तो वहां आरोपी मौसा बेहोशी की हालत में था, वह बेहोश नहीं था बल्कि नशे में था. पीड़िता के भाई की शिकायत पर आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

38 minutes ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

50 minutes ago

जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर योगी सरकार का जोर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरीं सफाई कर्मचारियों की फौज

लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान…

53 minutes ago

रावण के सिंहासन के नीचे कौन दबा था? हनुमान जी ने किया था मुक्त

Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…

1 hour ago

सस्ते बजट में दमदार फीचर्स! 15 हजार से कम कीमत वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट चॉइस

₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…

2 hours ago