बच्ची के साथ चिकित्सकों की टीम
Lucknow: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) लखनऊ के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने एक 10 वर्षीय बच्ची के कंधे से कटे हाथ को दोबारा जोड़ कर कमाल कर दिया है और इसी के साथ चिकित्सकों ने बच्ची को विकलांग होने से भी बचा लिया है. जानकारी सामने आई है कि निगोहा इलाके में रहने वाली 10 साल की बच्ची का दाहिना हाथ 23 फरवरी को शाम साढ़े चार बजे तेल निकालने की मशीन में फंस गया था और फिर कंधे के नीचे से पूरी तरह कटकर अलग हो गया था. इस घटना के बाद घबराए परिजन तत्काल बच्ची को लेकर पीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज कर बच्ची को नया जीवन दिया.
सर्जरी करने वाली टीम ने जानकारी दी कि मरीज को उसके माता-पिता शाम 5:30 बजे तक एपेक्स ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे थे. यहां प्लास्टिक सर्जरी और एनेस्थीसिया के डॉक्टर की टीम ने मरीज और उसके कटे हुए दाहिने हाथ की बारीकी से जांच की. जरूरी जांचों के बाद तुरंत ही उसे ऑपरेशन थियेटर में शिफ्ट कर दिया गया. कटे हुए हाथ की ऑपरेशन थियेटर में लाकर सफाई की गयी. इसके बाद कटे हाथ को जोड़ने की तैयारी शुरू की गयी. सर्जरी के बाद बच्ची के कटे हुए हाथ ही नियमित निगरानी की गयी. 48 घंटों तक उसको आईसीयू में भर्ती कर प्रतिदिन उसकी ड्रेसिंग की गयी व अन्य जरूरी इंजेक्शन व दवाएं दी गयीं. कटे हुए हाथ में पूर्ण रूप से रक्त प्रवाह आने के बाद बच्ची को पीएमएसएसवाई में शिफ्ट कर दिया गया. कुछ दिनों बाद उसकी छुट्टी कर दी गईं.
चिकित्सकों ने जानकारी दी कि बच्ची के हाथ को जोड़ने में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टर व बेहोशी के डाक्टर शमिल थे. यह जटिल ऑपरेशन चार घंटे चला. प्लास्टिक सर्जन डॉ. अंकुर भटनागर की टीम ने माइक्रोवस्कुलर (Micro Vascular Surgery) तकनीक से यह ऑपरेशन किया. डॉ. अंकुर ने बताया कि, हाथ कटने के कारण काफी मात्रा में खून बह गया था. इसलिये बच्ची को 3 यूनिट रक्त भी चढ़ाया गया. प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रो.अंकुर भटनागर, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. राजीव भारती, सीनियर रेजिडेंट डॉ. तंजूम कांबोज, डॉ. भूपेश गोगिया, डॉ. गौतम, आर्थो के डॉ. केशव, डॉ. सिद्धार्थ, ट्रामा के एनेस्थीसिया और इंटेंसिव केयर टीम के डॉ. प्रतीक, डॉ. वंश, डॉ. रफत, डॉ. सुरुचि सहित ओटी टीम और आईसीयू के रेजिडेंट स्टाफ भी मौजूद रहे.
पढ़े इसे भी- UP News: सेल टैक्स अधिकारी बनकर खुलेआम ट्रक चालकों से वसूली कर रहे वन दारोगा सहित पांच वनकर्मी गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…