खेल

IPL-2023: दिल्ली और मुंबई की टक्कर, दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश, जानें पिच रिपोर्ट और ड्रीम-11

DC vs MI Dream 11 prediction, IPL 2023: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर अपने फैंस को निराश किया है. आईपीएल 2022 में अंतिम स्थान पर रहने वाले रोहित शर्मा की टीम के लिए आईपीएल 2023 अब तक बेहद खराब रहा है. मुंबई ने अपने पहले दो मैच हारने के बाद एक बार फिर तालिका में सबसे नीचे है. वहीं, दिल्ली का हाल भी इस बार काफी खराब है. क्योंकि ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली भी अपने पहले दो मैच हार चुकी है. ऐसे में इस मुकाबले में ये दोनों टीमें पहली जीत की कोशिश में होंगी.

डीसी की चिंता का मुख्य क्षेत्र उनकी लड़खड़ाती बल्लेबाजी होगी. सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ फॉर्म के लिए जूझ रहे हैं और बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनका संघर्ष कम नहीं हो रहा. वहीं, मुंबई की बल्लेबाजी भी अब तक कोई खास छाप नहीं छोड़ पाई है.

दोनों टीमों के बीच अब तक हुए भिड़ंत की बात करे तो कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. मुंबई ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है, तो वहीं दिल्ली को कुल 15 मैचों में जीत हासिल हुई.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: रिंकू सिंह के पांच छक्कों के बाद यश दयाल की मां ने छोड़ दिया था खाना, पिता बोले- किसी बुरे सपने जैसा था

पिच रिपोर्ट: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है. यह मैदान काफी छोटा है, जिस कारण बैटर आसानी से बड़े शॉट लगाने में कामयाब हो जाते हैं.

दोंनो टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…

MI: रोहित शर्मा (C), इशान किशन (WK), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ, अरशद खान, ऋतिक शौकीन और पीयूष चावला.
इम्पैक्ट प्लेयर्स: विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, संदीप वॉरियर.

DC: डेविड वार्नर (C), अभिषेक पोरेल (WK), रोवमन पॉवेल, राइली रूसो, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ललित यादव, एनरिक नॉर्त्या, मुकेश कुमार और खलील अहमद.
इम्पैक्ट प्लेयर: पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, ईशांत शर्मा.

ड्रीम-11 बनाने के लिए सुझाव

बल्लेबाज- रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर (C), तिलक वर्मा (VC), सूर्यकुमार यादव, रोवमैन पॉवेल
ऑल राउंडर- अक्षर पटेल, कैमरन ग्रीन
विकेटकीपर – ईशान किशन
गेंदबाज- जेसन बहरनडॉर्फ, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

5 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

18 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

46 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

47 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

47 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

54 minutes ago