देश

Rajasthan: चुनाव से पहले कांग्रेस में सियासी पारा हाई, सचिन पायलट आज करेंगे अनशन, पार्टी बोली- हितों के खिलाफ ये फैसला..हमारी अपील है कि….

Sachin Pilot: राजस्थान में एक बार फिर चुनाव से पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई है और वजह वही है कांग्रेस का आपसी गृहकलेश. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. यहां तक की वह आज (मंगलवार) से अपनी ही पार्टी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं. एक तरफ सीएम गहलोत पार्टी को जिताने के लिए प्रदेश में अलग-अलग योजनाएं चला रहे हैं तो वहीं सचिन पायलट के तेवर उनकी चुनावी रणनीतियों पर पानी फेर सकते हैं.

हालांकि, कांग्रेस पार्टी की तरफ से सीएम अशोक गहलोत का समर्थन किया गया है. कई वरिष्ठ नेताओं ने सचिन पायलट के इस स्टेप को पार्टी विरोधी बताया है. जिसमें जयराम रमेश का नाम भी शामिल है. बता दें कि सचिन पायलट मंगलवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर सुबह 11 बजे अपना अनशन शुरू करेंगे.

‘पायलट का अनशन पार्टी विरोधी गतिविधि है’

पिछली सरकार के भ्रष्टाचार पर अपनी पार्टी की राज्य सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ राजस्थान के नेता सचिन पायलट के अनशन से कुछ घंटे पहले कांग्रेस के राज्य प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को उनके आंदोलन को पार्टी विरोधी गतिविधि बताया. उन्होंने कहा कि पायलट का आज (मंगलवार) दिन भर का उपवास पार्टी हितों के खिलाफ है और पार्टी विरोधी गतिविधि है. अगर उनकी अपनी सरकार के साथ कोई समस्या है, तो मीडिया और जनता के बजाय पार्टी मंचों पर चर्चा की जा सकती है.

रंधावा ने आगे कहा, मैं पिछले 5 महीनों से एआईसीसी का प्रभारी हूं और पायलट ने कभी भी मेरे साथ इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की. मैं उनके संपर्क में हूं और मैं अभी भी शांत बातचीत की अपील करता हूं, क्योंकि वह कांग्रेस के लिए एक निर्विवाद संपत्ति हैं.

यह भी पढ़ें-  Weather Update: भीषण गर्मी से हो जाएं सावधान!, आने वाले दिनों में तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री, जानें कब बदलेगा मौसम ?

गहलोत सरकार ने बड़ी संख्या में कई योजनाएं लागू की

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा, मुख्यमंत्री के रूप में गहलोत के साथ राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने बड़ी संख्या में योजनाएं लागू की हैं और कई नई पहल की हैं, जिसने लोगों को गहराई से प्रभावित किया है.

सचिन पायलट की क्या है शिकायत ?

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की शिकायत है कि प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot) ने उन तमाम भ्रष्टाचार के मुद्दों पर साढ़े चार साल में कोई कार्रवाई नहीं की जिनके आधार पर प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई थी. इसमें बीजेपी सरकार में हुए खान घोटाला और बजरी माफियाओं के मामले शामिल हैं. उनका कहना है कि विपक्ष में रहते हुए हमने जनता से वादा किया था कि 45,000 करोड़ रुपये के खदान घोटाले की जांच कराई जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

13 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

24 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

43 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago