देश

Riya Gupta Murder Case: पुलिस ने सुलझाई रिया हत्याकांड की गुत्थी, प्रेमी ऋषभ ने इस बड़ी वजह से कर दी थी हत्या

Riya Gupta Murder Case: लखनऊ में हुए रिया हत्याकांड मामले में पुलिस ने इस पूरे मर्डर केस की गुत्थी सुलझा दी है. लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के क्रिस्टल पैराडाइज अपार्टमेंट में रहने वाली रिया को लेकर उसके प्रेमी ऋषभ ने एक नहीं कई खुलासे पुलिस के सामने किए हैं. उसने बताया है कि, रिया के शौक बहुत महंगे थे वह हर रोज महंगे पब में जाने की शौकीन थी और नए-नए लोगों से मिलने की शौकीन थी. हर पार्टी के लिए रिया अलग-अलग ड्रेस पहनती थी और इन्हीं पार्टियों के दौरान ही उसकी मुलाकात ऋषभ से हुई थी.

इसी के साथ ऋषभ ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि उसकी आदत थी कि वह हर किसी लड़के से बात करने लगती थी. पिछले दिनों ही उसने रिया को एक अधेड़ व्यक्ति के साथ बीएमडब्ल्यू में घूमता हुआ देखा था और तभी वह उससे नाराज रहने लगा था. ऋषभ ने पुलिस को बताया कि रिया ने उससे तमाम बातें छुपा रखी थीं. उसने बताया कि जब वह उससे मिली थी और लिव इन रिलेशन में जब दोनों ने रहना शुरू किया था तब उसने ये नहीं बताया था कि उसकी शादी हो चुकी है और वह तलाकशुदा है और एक बच्ची की मां भी है. ऋषभ ने बताया कि वह कई लड़कों के साथ मोबाइल पर बात करती थी और हाल ही में एक बीएमडब्ल्यू कार में ऋषभ ने रिया को एक अधेड़ व्यक्ति के साथ घूमता देखा था. इसी के बाद उसका झगड़ा हुआ और उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. तो वहीं पुलिस को छानबीन में मिला है कि कई महीने से रिया ऋषभ के साथ रह रही थी और वह ऋषभ पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि वह शादी नहीं करना चाहता था. इसी दबाव को देखते हुए ऋषभ ने रिया की हत्या कर दी. बता दें कि गुरुवार रात सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित पैराडाइज अपार्टमेंट के सी ब्लॉक में हत्या की गई थी. उसी वक्त पुलिस ने रिया गुप्ता की हत्या के मामले में ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया था.

ये भी पढ़ें- UP Politics: ‘जो I.N.D.I.A. को घमंडिया कहे वो खुद सबसे बड़ा घमंडिया’, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- गठबंधन हटाने जा रहा है केंद्र की सत्ता

इंस्टाग्राम पर वेरिफाइड है रिया का अकाउंट

मिली जानकारी के मुताबिक रिया का इंस्टाग्राम पर वेरीफाइड अकाउंट है और इस अकाउंट से मिली जानकारी के मुताबिक उसके 11600 फॉलोअर्स हैं. बता दें कि इस अकाउंट पर रिया अलग-अलग पार्टियों में जाने के वीडियो शेयर करती रहती थी. उसके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखने पर मालूम होता है कि जिस नई पार्टी में जाती थी, उसकी ड्रेस अलग ही होती थी. हाल ही में उसने एक लग्जरी कार में बैठकर वीडियो बनाया था, जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. इसके अलावा रिया के कई वीडियो स्विमिंग पूल में नहाते हुए भी दिख रहे हैं तो वहीं किसी वीडियो में वह हुक्के के धुएं का छल्ला बनाती हुई भी दिख रही हैं.

इसी के साथ कई ऐसे वीडियो भी इस्टाग्राम अकाउंट पर पड़े हैं, जिसमें रिया ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियों के अलावा कई स्टाइलिश लड़कों के साथ भी दिखाई दे रही हैं. वहीं रिया के लिव इन पार्टनर ऋषभ ने बताया कि रिया अक्सर रात में महंगे होटल व बार की पार्टियों में जाती थी और जो भी दोस्ती का हाथ बढ़ाता था उससे वो बोल्डली बातचीत करती थी. ऋषभ ने पुलिस को ये भी बताया है कि रिया के इसी बोल्ड व्यवहार ने उसकी मुलाकात ऋषभ से कराई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

36 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

41 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

55 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago