देश

‘गदर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई से भी कर्ज नहीं चुका पाए सनी देओल! अब ‘सनी विला’ की होने जा रही नीलामी

Sunny Deol: बॉलीवुड की फेमस जोड़ी सनी देओल और अमीषा पटेल ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गदर 2’ के साथ एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचा दी है. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. लेकिन इस बीच सनी देओल के लिए बुरी खबर आई है. एक तरफ जहां उनकी फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. वहीं निजी जीवन में सनी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. हालत ये हो गई है कि उनकी प्रॉपर्टी की नीलामी होने जा रही है.

सनी ने बैंक से करोड़ो रुपये का लोन ले रखा है, लेकिन वो कर्ज चुका नहीं पाए. अब बैंक रिकवरी के लिए उनकी मुंबई वाली प्रॉपर्टी को नीलाम करने के लिए विज्ञापन निकाला है. बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा अब सनी का विला बेचकर रिकवरी करने जा रहा है. सनी ने लॉन लेते वक्त अपना मुंबई स्थित ‘सनी विला’ मॉर्टगेज पर दिया था. सनी को बैंक को करीब 56 करोड़ रुपये चुकाने थे. लेकिन वो चुका नहीं पाए.

25 सिंतबर को होगी निलामी

विज्ञापन के अनुसार, सनी विला की नीलामी 25 सितंबर को होने वाली है. इस नीलामी के लिए सनी के प्रॉपर्टी का रिजर्व प्राइस करीब 51 करोड़ रुपये रखा गया है. बंगला नीलाम करके बैंक ब्याज सहित अपने पैसे वसूल करेगी.

यह भी पढ़ें: “एक तरफ महबूब तो दूसरी तरफ महबूबा”, असदुद्दीन ओवैसी का विपक्ष और सरकार पर हमला, बोले- दोनों तरफ लैला-मजनूं का खेल चल रहा 

सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत,  गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसने हाल ही में भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.  उद्योग विश्लेषक सैकनिलक के अनुसार, शुक्रवार को 20.5 करोड़ रुपये कमाने के बाद, दूसरे शनिवार को इसने 55 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.  फिल्म ने अब तक भारत में कुल 336.13 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 395.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

11 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

12 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago