देश

लखनऊ के प्रो. रविकांत की एफआईआर खारिज करने की मांग नामंजूर,जानिए क्या है पूरा मामला ?

लखनऊ- लखनऊ विश्ववविघालय के प्रोफेसर रविकांत के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को रद्द करने से हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने इंकार कर दिया है. जस्टिस अरविन्द कुमार मिश्रा, और जस्टिस मनीष माथुर की पीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा है कि, रविकांत के खिलाफ जिस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. उसके लिए अधिकतम सजा का प्रावधान 7 साल से कम  है. इस कारण उनके खिलाफ  सीआरपीसी के अंतर्गत प्राविधानों के मुताबिक ही कार्यवाही की जाएगी.

क्या है पूरा मामला ?

लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रो. रविकांत के खिलाफ 10 मई को दो समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा देने, सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने और समाज में अशांति फैलाने के तहत उनके खिलाफ  थाना हसनगंज में एफआईआर  दर्ज कराई गई थी. उनके ऊपर 66 आईटी एक्ट के उल्लंघन का भी आरोप है. इसी एफआईआर को रद्द करने के लिए रविकांत ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है. लखनऊ में जजों की पीठ का कहना था कि एफआईआर देखने से याचिकाकर्ता के विरुद्ध संज्ञेय अपराध बनता है. लिहाजा एफआईआर को खारिज नहीं किया जा सकता है. पीठ ने इस आधार पर एफआईआर खारिज करने की मांग को नामंजूर कर दिया.

 

-भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

49 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago