देश

चांदनी रात में ताजमहल के दीदार का मिल रहा सुनहरा मौका, जल्द करें टिकट

इन दिनों अगर आप भी ताजमहल का दीदार करने की सोच रहे हैं तो आने वाली शरद पूर्णिमा पर आपके लिए खास मौका है. क्योंकि इस दिन आपको दिन की बजाए रात में चांद की रोशनी के बीच ताजमहल के दीदार का अवसर मिलने वाला है.ये सिलसिला सिर्फ एक दिन के लिए नहीं बल्कि चार दिन तक चलेगा. यानी 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आप रात में ताजमहल का दीदार कर सकते हैं. बस इसके लिए आपको एक दिन पहले टिकट बुक करना होगा. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. लगभग हर साल पर्यटकों के लिए ताजमहल को पांच रात का नाइट व्यू का मौका दिया जाता है. ताजमहल व्यू मेहताब बाग और ताज व्यू प्वाइंट से भी किया जा सकता हैं.

एक दिन में 400 पर्यटकों की एंट्री

ताजमहल के नाइट व्यू के लिए ASI की तरफ से नियम जारी किया गया है, जिसके अनुसार, ताजमहल को नाइट व्यू के लिए रात 8:30 से 12:30 बजे तक खोला जाएगा. पर्यटकों को एक दिन पहले माल रोड स्थित आफिस से टिकट बुक कराने पड़ेगा. विदेशी पर्यटकों का टिकट 750, भारतीयों का 510 और बच्चों का 500 रुपये का मिलेगा. वहीं ताजमहल का रात में दीदार एक दिन में अधिकतम 400 पर्यटक ही कर पाएंगे.  इसके लिए 50-50 पर्यटकों की भीड़ को 30-30 मिनट के लिए स्मारक में प्रवेश का अवसर दिया जाएगा.

पर्यटकों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम

अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि ताजमहल का  नाइट व्यू आठ से 11 अक्टूबर तक चलेगा. पर्यटकों को एक दिन पहले टिकट बुक करना होगा. इस बीच यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई पाबंदियां भी लगाई गई हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पर्यटकों की संख्या और समय सब तय हो किया गया हैं. साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

9 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

30 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

2 hours ago