देश

Agra Road Accident: दर्शन करने लखनऊ से खाटूश्याम जा रहा था परिवार, कोहरे के कारण ट्रक से टकराई कार, बाल-बाल बची जान

Agra Road Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अब घने कोहरे को लेकर लगातार सड़क दुर्घटना के मामले सामने आ रहे हैं. शुक्रवार रात करीब एक बजे घने कोहरे के कारण इनर रिंग रोड पर एक कार दुर्घटनागस्त हो गई. जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक से तेजी से टकराई और फिर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इस घटना में किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. एयर बैग ने पति-पत्नी को बाल-बाल बचा लिया. खबरों के मुताबिक दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया है.

बताया गया है कि गांव खड़गपुर सेक्टर 14 थाना इंदिरा नगर लखनऊ (Lucknow) के रहने वाले सुरेंद्र यादव अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे थे. दुर्घटना को लेकर प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ एक्सप्रेसेव से उतरने के बाद उनकी कार आगरा की ओर जा रही थी. रात करीब एक बजे घने कोहरे की वजह से आगे जा रहा ट्रक सुरेंद्र को दिखाई नहीं दिया. देर रात होने की वजह से उन्हें झपकी भी आने लगी थी. इसके बाद उनकी कार आगे जा रहे ट्रस से टकरा गई. एयर बैग की वजह से कार सवार पति पत्नी को मामूली चोट ही आई.  हालांकि, कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रह हो गया.

ये भी पढ़ें– Ayodhya Ram Mandir: मंदिर में 5 वर्ष के बाल रूप में विराजमान होंगे प्रभु श्रीराम, इस तरह की जाएगी पूजा-अर्चना

कार को देखकर कहा नहीं जा सकता कि उसमें बैठे लोग बचेंगे भी होंगे, लेकिन एक्सीडेंट होते ही एयर बैग खुलने के कारण आगे बैठे पति-पत्नी को मामूली रूप से चोटे आईं तो वहीं बच्चो को भी मामूली चोट ही आई. फिलहाल कार के एयर बैग ने सुरेंद्र यादव और उनके परिवार को हादसे में बाल-बाल बचा लिया. इस घटना के तुरंत बाद ही राहगीरों की मदद से वह कार से बाहर निकले. प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि सुरेंद्र प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए हैं. वहीं इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक्सीडेंट इतना तेज था कि लग ही नहीं रहा था कि कार सवार में से कोई बचा होगा, लेकिन जब कार के पास जाकर देखा तो अंदर बैठे लोगों को मामूली चोटे आई थीं. एयर बैग खुलने की वजह से उनकी जान बच गई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

5 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

6 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

6 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

7 hours ago