प्रतीकात्मक तस्वीर
मऊआली साड़ी बनाने के हब से दो हरियों के मिलन स्थल तक ट्रेन चलेगी, मंत्री ए के शर्मा के प्रयास को मिली एक और सफलता मिली है. साड़ी उद्योग का हब है मऊ और ऐसा माना जाता है कि दोहरीघाट में भगवान राम और भगवान परशुराम का मिलन हुआ था.
एके शर्मा ने मऊ समेत पूर्वांचल के विकास के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाएं चलवाई हैं. यूपी सरकार के मंत्री एके शर्मा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का करीबी माना जाता है. कहने वाले तो यहां तक कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सरकार के मंत्री एके शर्मा का दो दशक से अधिक समय तक के साथ की गवाही गुजरात समेत देश और पूर्वांचल में हुए हजारों विकास के अद्वितीय कार्य हैं.
एके शर्मा ने सियासत में आने के बाद अपने द्वारा कराए जा रहे कामों को विकास यात्रा का नाम दिया है और उत्तर प्रदेश के लोगों को सरकार के मुहिम से जोड़ने तथा अपनापन का बोध दिलाने के लिए “HumaraUP” का नारा दिया है.
एके शर्मा के प्रयास और रेल मंत्रालय के सहयोग से पूर्वांचल रेल कनेक्टिविटी के मामले में मजबूत हुआ है वहीं मऊ से कई महानगरों के लिए ट्रेने भी संचालित हुई हैं.
यूपी सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने सोशल मिडिया प्लेटफार्म “X” पर लिखा है..
” मऊ सहित पूर्वांचल को रेल सुविधा से भरपूर जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है। रेलवे मंत्रालय से लगातार संपर्क में हूँ।
इस कड़ी में:
1. आज से मऊ-मुंबई की एक्सप्रेस ट्रेन नियमित चलना शुरू कर रही है।
साथ ही:
2. माननीय रेल मंत्री जी से मेरे व्यक्तिगत अनुरोध पर मऊ से दोहरीघाट की ट्रेन सेवा की भी कल मंज़ूरी मिल गई है। शीघ्र ही इसका उद्घाटन होकर नियमित चलना शुरू हो जाएगी।
माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय रेल
मंत्री जी का सादर नमन सह हार्दिक आभार।
माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद।
माननीय रेल मंत्री जी का पुनः आभार।
उन्होंने अभी स्वयं मुझे फ़ोन करके जानकारी दिया कि माननीय प्रधानमंत्री जी मऊ-दोहरीघाट ट्रेन सेवा का 18 दिसंबर को वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
शब्द नहीं हैं धन्यवाद के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी को और माननीय रेल मंत्री जी को।
पूर्वांचल की जनता के साथ मैं कृतज्ञ हूँ। ”
आपको बता दें की मऊ में मुख्य कारोबार मऊआली साड़ी का है जिसे बुनकर लोग बनाते हैं और यहां की साड़ियों पूरे विश्व में भेजी जाती हैं वहीं दोहरीघाट को लेकर पौराणिक मान्यता है की यहां भगवान राम और भगवान परशुराम का मिलन हुआ था इसलिए ही इस स्थान का नाम दो हरी घाट पड़ा.
मऊ से दोहरीघाट तक ट्रेन के संचालन से बस मऊ, गाजीपुर, बलिया और गोरखपुर को ही नहीं बल्कि समूचे पूर्वांचल को लाभ होगा क्योंकि वह इस ट्रेन के माध्यम से अपनी व्यापारिक गतिविधियों को गति दे सकेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मऊ-दोहरीघाट ट्रेन सेवा का 18 दिसंबर को वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. वहीं मंत्री एके शर्मा उस वक्त मौजूद रहेंगे.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…