देश

LUCKNOW: केंद्रीय राज्यमंत्री और BJP सांसद कौशल किशोर के भतीजे ने की आत्महत्या

केंद्रीय राज्यमंत्री और लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से बीजेपी सांसद कौशल किशोर के भतीजे नंदकिशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. नंदकिशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनके भतीजे की उम्र 45 साल थी और उन्होंने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनका शव फंदे पर लटका मिला. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. वो ये जानने की कोशिश कर रही है कि आत्महत्या करने के पीछे क्या वजह हो सकती है. वो दुबग्गा के बेगरिया स्थित अपने घर में रहते थे.

पुलिस ने क्या कहा ?

दुबग्गा के इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोर को कमरे में फंदे पर लटका देख सुबह उनके भाई की चीख निकल पड़ी. आनन-फानन में उनके भाई ने फंदे से नंद किशोर को उतारा और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में डक्टरों ने नंद किशोर को मृत घोषित कर दिया. पुलिस अब आगे जांच में जुट गई है. इससे पहले भी बीजेपी सांसद पहले भी बार परिवारिक संकट से जूझ चुके हैं.

बहू ने भी की थी आत्महत्या की कोशिश

बता दें कि इससे पहले उनकी बहू ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. उन्होंने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे.  बहू अंकिता ने अपने हाथ की नस काटने से पहले एक वीडियो जारी किया था जिसमें वो अपने पति से कह रही थीं कि मैं किसी से नहीं लड़ सकती क्योंकि तुम्हारे पापा सांसद और मां विधायक हैं, मेरी कोई नहीं सुनेगा, मैंने आज तक किसी को तुम्हें हाथ नहीं लगाने दिया, तो मैं तुम्हें कैसे मार सकती हूं, तुम कितना झूठ बोल रहे हो, तुमने और तुम्हारे घर वालों ने मुझे जीने के लिए नहीं छोड़ा.

ये भी पढ़ें: Kanpur: खजाने के लालच में खोद दी सुरंग के अंदर सुरंग, जब नदी किनारे पहुंचे लोग तो रह गए हैरान

वो आगे बोलती है,”घर का रेंट नहीं दिया, गैस सिलेंडर नहीं भरवाया, एक बार भी नहीं सोचा कि मैं क्या खाऊंगी, अगर तुम मेरे पास नहीं आओगे तो मुझे रहना भी नहीं है, मैं जा रही हूं, मैं जा रही हूं और तुम मुझे याद रखोगे और सोचोगे कि मुझसे ज्यादा चाहने वाला तुम्हें कोई और नहीं मिलेगा. मेरी मरने की वजह तुम हो और तुम्हारे घर वाले हैं, मैं जा रही हूं.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 minute ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

16 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

27 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

35 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago