उत्तर प्रदेश

UP के झांसी मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा: शिशु वार्ड में भीषण आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत, बचाव कार्य जारी

Massive Fire In Jhansi Hospital: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में स्थित महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज (Maharani Laxmi Bai Medical College) के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (SNCU) में शुक्रवार रात भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई. घटना के समय इस वार्ड में कुल 47 नवजात भर्ती थे, जिनमें से 31 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां और सेना की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं. घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जहां नवजातों के माता-पिता अपने बच्चों को बचाने के लिए सहायता की गुहार लगा रहे थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख भी जताया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक घटना का संज्ञान लिया और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को झांसी भेजने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा, प्रमुख स्वास्थ्य सचिव भी घटनास्थल पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं. सीएम ने इस हादसे की जांच के लिए 12 घंटे के भीतर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है, और कमिश्नर एवं डीआईजी ने जांच शुरू कर दी है.

धुआं उठते ही मच गई अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब पौने ग्यारह बजे एसएनसीयू वार्ड से धुआं निकलता हुआ देखा गया, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. इसके कुछ ही समय बाद आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग ने पूरी वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया. शुरुआती प्रयासों के बावजूद नवजातों को सुरक्षित बाहर निकालने में परेशानी आई, क्योंकि दरवाजे पर आग लगी हुई थी और धुएं की घनी परत थी.

दमकल के पहुंचने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और नवजातों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 10 शिशुओं की मौत हो चुकी थी. घटनास्थल पर भारी संख्या में रोते-बिलखते परिजन पहुंचे हुए थे.

बिजली काटी गई, बचाव कार्य जारी

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की बिजली काट दी गई, और अब तक 30 से ज्यादा बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. प्रशासनिक अधिकारियों, जिलाधिकारी और सेना के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्यों की निगरानी की.


ये भी पढ़ें- UP के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हुए सख्त, ड्यूटी से गायब आठ डाक्टरों की बर्खास्तगी के निर्देश


 

यह घटना अस्पताल के लिए एक बड़ा संकट बन गई है और पूरे परिसर में शोक का माहौल है. हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

10 minutes ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

11 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

29 minutes ago

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

42 minutes ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…

57 minutes ago

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

1 hour ago