नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार (15 नवंबर) को दिल्ली (NCB Delhi Cocaine Seized 900 Crore) में करीब 900 करोड़ रुपये की कीमत की 80 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की. एनसीबी ने पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई और जनकपुरी से 82 किलोग्राम से अधिक कोकीन बरामद की और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया. यह खेप एक कूरियर कार्यालय से जब्त की गई थी और इसे ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था. गिरफ्तार आरोपी दिल्ली और सोनीपत के रहने वाले हैं.
हाई ग्रेड पार्टी ड्रग की जब्ती उसी दिन हुई, जब एनसीबी, भारतीय नौसेना गुजरात एटीएस ने गुजरात तट से करीब 700 किलोग्राम मेथमफेटामाइन जब्त किया था. इस छापेमारी के सिलसिले में आठ ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया.
अमित शाह ने की सराहना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने नशा मुक्त भारत के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ड्रग रैकेट के खिलाफ अभियान बेरहमी से जारी रहेगा. एक ट्वीट में अमित शाह ने एक ही दिन में अवैध ड्रग रैकेट के खिलाफ लगातार दो बड़ी सफलताओं के लिए एनसीबी को बधाई दी. उन्होंने कहा, एक ही दिन में अवैध ड्रग्स के खिलाफ लगातार दो बड़ी सफलताएं मोदी सरकार के नशा मुक्त भारत बनाने के अटूट संकल्प को दर्शाती हैं.
उन्होंने कहा, “एनसीबी ने आज नई दिल्ली में 82.53 किलोग्राम उच्च श्रेणी का कोकीन जब्त किया. लगभग 900 करोड़ रुपये की भारी मात्रा में ड्रग की खेप को नीचे से ऊपर तक ट्रैक किया गया. उन्होंने कहा, ड्रग रैकेट के खिलाफ हमारी तलाश बेरहमी से जारी रहेगी. इस बड़ी सफलता के लिए एनसीबी को बधाई.”
ये भी पढ़ें: Pakistan में वायु प्रदूषण का कहर, NASA की तस्वीरों में लाहौर और अन्य शहर धुंध में डूबे, 15,000 लोग अस्पताल में भर्ती
-भारत एक्सप्रेस
PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…
भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…
दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…
Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…
India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…