मुकेश अंबानी (फाइल फोटो)
Mukesh Ambani: देश के सफलतम व्यवसायी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आज के युवा 4G-5G को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन इस दुनिया में माताजी और पिताजी से बड़ा कोई ‘G’ नहीं है. युवाओं को माता-पिता के संघर्ष और त्याग को कभी नहीं भूलना चाहिए. मुकेश अंबानी पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी के 10वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को यह याद रखना चाहिए कि आपके सफलता में माता-पिता का ही योगदान रहता है. आगे उन्होंने कहा कि आपकी सफलता का माता-पिता बेसब्री से इंतजार करते हैं. यह उनका जीवनभर का सपना होता है.
मुकेश अंबानी ने कहा कि क्लीन एनर्जी रिवोल्यूशन, बायो एनर्जी रिवोल्यूशन और डिजिटल रिवोल्यूशन आने वाले वर्षों में भारत की आर्थिक प्रगति के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है. बता दें कि रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भारत के टेलीकॉम सेक्टर में 4G और 5G की शुरुआत की थी, जिससे देश में डेटा की खपत में कई गुना बढ़ गई है. साथ ही इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बैच ऐसे साल में ग्रेजुएट हो रहा है, जब भारत के अमृत काल की शुरुआत होने जा रही है. हमारी परंपरा में अमृत काल को किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस काल में भारत के अभूतपूर्व आर्थिक विकास देखने को मिलेगा और अवसरों की बढ़ावा मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Business: कम निवेश और मोटी कमाई…हर महीने 2 लाख तक का फायदा, जाने इस शानदार बिजनेस के बारे में सबकुछ
छात्रों को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने बताया कि अभी भारत की इकाेनाॅमी 3 ट्रिलियन डॉलर की हो गई है जो वर्ष 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. इस तरह भारत दुनिया की 3 शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा. युवाओं को साथ बात चित में उन्होंने कहा कि क्लीन और बायो एनर्जी रिवोल्यूशन से सस्टेनेबल एनर्जी मिलेगी, जबकि डिजिटल रिवोल्यूशन से हमें ऊर्जा को सुगम तरीके से इस्तेमाल करने में सहायता देगी.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…