देश

UP News: “…पहले क्यों नहीं चलीं ये योजनाएं?”, CM योगी ने पहले की सरकारों पर साधा निशाना

UP News: ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लखनऊ (Lucknow) आगमन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है. एक ऐसा भारत जो कि गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल रहा है और अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करता है. इस मौके पर उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा और भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया.

सीएम योगी ने अपना भाषण देते हुए कहा कि समाज को जाति, पंथ, मजहब और वंशवाद के नाम पर देश को बांटने वाले विकास के विरोधी होते हैं. वो विकास के एजेंडे को पीछे करना चाहते हैं. इनसे बचने की जरूरत है. इसी के साथ आगे बोले कि, ”ये सभी योजनाएं, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय प्रदान करना, जन-धन खाता योजना, आयुष्मान भारत योजना… बाकी सभी योजनाएं जो हैं, ये योजनाएं पहले क्यों नहीं चली?” उन्होंने आगे कहा कि, देश तो वही है, आय के स्त्रोत भी वही है. ऐसा नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद कोई कुबेर का खजाना मिला हो और उन्होंने बांटना शुरू कर दिया. इसी के साथ बिना नाम लिए पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि, पहले गरीबों, आम लोगों, किसान, महिलाएं और युवा सरकार के एजेंडे में नहीं थे. योजनाओं का लाभ पक्षपातपूर्ण होता था. इसी के साथ कहा कि, “देश में 50 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना से लाभ प्राप्त कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश में लगभग 10 करोड़ लोगों के इस सुविधा का लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है.”

ये भी पढ़ें- “विकसित भारत की संकल्प यात्रा में महिलाओं की भागीदारी अहम”, PM Modi बोले- जनऔषधि केंद्र के बारे में लोगों को बताएं

सीएम योगी ने क्या कहा

सीएम योगी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि, ‘विकसित भारत’ का मतलब- हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आ सके, उसकी आय को कई गुना बढ़ाया जा सके.कहीं पर किसी भी प्रकार के अभाव की स्थिति न होने पाए. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, आने वाले 25 वर्ष की कार्य योजना, भारत को एक ‘विकसित भारत’ के रूप में स्थापित करने की संकल्पना है. इसी के साथ सीएम ने कहा कि, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के आगमन पर आज आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी भाई-बहनों से प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया. इसके पूर्व मुझे भी उत्तर प्रदेश के विभिन्न लाभार्थियों से संवाद का सुअवसर प्राप्त हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

15 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

34 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

53 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

2 hours ago