देश

GDP Growth: दूसरी तिमाही में हाईस्पीड से दौड़ी भारतीय जीडीपी, पीछे छूटे अनुमान तो PM मोदी ने दी बधाई

PM Modi GDP Growth: देश की अर्थव्यवस्था के लिए आज का दिन बेहद अहम साबित हुआ है. चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में भारतीय जीडीपी की रफ्तार सारे अनुमानों से आगे निकल गई है. 7.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रही जीडीपी ने देश की आर्थिक स्थिति में एक नई जान फूंक दी है, जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जताई है. बता दें कि पहली तिमाही में भारत की यह जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी रही थी. खास बात यह है कि जीडीपी केंद्रीय बैंक यानी रिजर्व बैंक के अनुमान से भी आगे निकल गई है.

भारत की जीडीपी में हुई इस धमाकेदार ग्रोथ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा दूसरी तिमाही के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि संख्या वैश्विक स्तर पर ऐसे कठिन समय के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की लचीलापन और ताकत को दर्शाती है. हम अधिक अवसर पैदा करने, गरीबी का तेजी से उन्मूलन करने और अपने लोगों के लिए ‘जीवनयापन में आसानी’ में सुधार लाने के लिए तेज गति से विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

यह भी पढ़ें-Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में ‘राज’ बदलने के संकेत, कांटे की टक्कर में हो सकती है BJP की वापसी, देखें एग्जिट पोल्स का अनुमान

क्या हैं जीडीपी के आंकड़े

NSO की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रियल जीडीपी या स्टेबल प्राइस (2011-12) कीमतों पर जीडीपी 2023-24 की दूसरी तिमाही में 41.74 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि 2022-23 की दूसरी तिमाही में यह 38.78 लाख करोड़ रुपए था. वित्त वर्ष 2022—23 की दूसरी तिमाही में देश का ग्रोथ रेट 6.2 फीसदी थी. भारतीय रिज़र्व बैंक के रेट सेटिंग पैनल ने ने अक्टूबर की बैठक में ग्रोथ रेट का अनुमान 6.5 फीसदी लगाया था लेकिन अब आंकड़े अनुमान से भी कहीं ज्यादा आगे निकल गए हैं.

यह भी पढ़ें-MP Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश में ‘कमल’ या कमलनाथ! BJP-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

किस सेक्टर में कितनी ग्रोथ

अलग-अलग सेक्टर की बात करें तो कृषि, पशुधन, वानिकी और मछली पकड़ने के उद्योग में दूसरी तिमाही में 1.2 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह ग्रोथ 2.5 फीसदी देखने को मिली थी. माइनिंग और क्वारिंग में 10 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 0.1 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था.

इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. दूसरी तिमाही में यह आंकड़ा 13.9 फीसदी देखने को मिला है. जो पिछले साल की समान अवधि में 3.8 फीसदी पर था.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

16 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

19 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

38 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago