देश

Madhya Pradesh: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार (7 सितंबर) को एक ट्रेन हादसा होने से टल गया. इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस ट्रेन (22191) के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. ट्रेन में सवार यात्रियों के हताहत होने की खबर नहीं है.

इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस शनिवार की सुबह करीब 6 बजे जबलपुर स्टेशन के पास पहुंची. तभी ट्रेन के डिब्बे रेलवे स्टेशन से 150 मीटर की दूरी पर पटरी से उतर गए. ट्रेन की स्पीड कम होने की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया.

सभी यात्री सुरक्षित

ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. रेलवे ट्रैक पर आवागमन फिर से शुरू करने का काम किया जा रहा है. रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं.

पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव के अनुसार, ‘इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस जो इंदौर से जबलपुर जा रही थी, जब डेड स्टॉप स्पीड पर थी तब उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए. किसी भी यात्री को हानि नहीं हुई है. सभी सुरक्षित हैं और अपने घरों के लिए रवाना भी हो चुके हैं.

ट्रैक की मरम्मत

वहीं ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरने पर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. गनीमत रही की किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा. सभी यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर निकल गए.

हादसे के बाद रेलवे कर्मचारी ट्रेन के डिब्बों की मरम्मत कर रहे हैं. जिस पटरी से ट्रेन गुजर रही थी उसे भी ठीक किया जा रहा है. रेलवे अधिकारी ट्रेन के डिरेल होने के कारणों का पता लगाने में जुट गए हैं.

18 अगस्त को भी हुआ था हादसा

बता दें कि इससे पहले बीते 18 अगस्त को भी जबलपुर में ट्रेन हादसा हुआ था. जबलपुर डिवीजन के एक रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन लोहे की छड़ से टकरा गई थी.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कछपुरा रेलवे स्टेशन (जिला जबलपुर) के पास नैनपुर-जबलपुर ट्रेन (05706) के लोहे की छड़ से टकराने की सूचना मिली थी. आरपीएफ अधिकारी ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर संभाग के साथ मिलकर घटना की जांच करने की बात कही थी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

14 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

26 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

31 minutes ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

1 hour ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 hours ago