हादसे के बाद क्रेन से हटाई जा रही गाड़ी.
Dhar Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. गैस टैंकर ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्रेन की मदद से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
यह हादसा बदनावर-उज्जैन मार्ग पर ग्राम बामनसुता के पास रात करीब 11 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार गैस टैंकर ने एक कार और पिकअप को टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे के बाद वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रतलाम रेफर कर दिया गया.
मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. पुलिस के अनुसार, ये लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, जब यह दुर्घटना घटी. मृतक मंदसौर, रतलाम और जोधपुर के निवासी बताए जा रहे हैं.
हादसे के बाद बदनावर पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. मामले की जांच के लिए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और टैंकर चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें- Bihar: अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा की पीट-पीटकर हत्या
हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात को बहाल किया.
भारत एक्सप्रेस
Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…
CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…
Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…
Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…
Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी…