आस्था

Holika Dahan पर आज भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, रुक जाएगी जॉब-बिजनेस में तरक्की

Holika Dahan 2025: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है. पंचांग के मुताबिक, आज  होलिका दहन मनाया जाएगा. आज छोटी होली है. आइए ज्योतिष शास्त्र के जानकारों से जानते हैं होलिका दहन के दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

ये ना जलाएं होलिका की अग्नि

ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. मणिभूषण झा ने बताया कि जिस लोगों के पास सिर्फ एक पुत्र है, उन्हें होलिका दहन की अग्नि को प्रज्जवलित करने से बचना चाहिए. जिनके पास एक बेटा और एक बेटी है, वो ऐसा कर सकते हैं.

सफेद चीजों का सेवन करने से करें परहेज

होलिका दहन (Holika Dahan) के दिन सफेद चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए. होलिका दहन के दिन सफेद चीजों की नकारात्मक शक्तियां जल्द आकर्षित हो जाती हैं. ऐसे में इस दिन दूध, दही, सफेद मिठाई, खीर इत्यादि का सेवन करने से बचना चाहिए.

होलिका में भूलकर भी ना डालें इन पेड़ों की टहनियां

होलिका दहन के दिन अग्नि में कुछ पेड़ की लकड़ियों को भूलकर भी नहीं डालना चाहिए. इस दिन होलिका की आग में आम, बरगद, पीपल इत्यादि की टहनियों को नहीं डालना चाहिए.

किसी से भी ना लें कर्ज

होलिका दहन के दिन किसी को भी रुपया-पैसा उधार नहीं लेना चाहिए. कहा जाता है कि इस दिन रुपये-पैसों के लेनदने से कंगाली आती है. साथ ही घर में सुख और संपन्नता का अभाव होने लगता है.

माता-पिता का अपमान

होलिका दहन के दिन भूलकर भी माता-पिता का अपमान अपमान नहीं करना चाहिए. ऐसा करने पितृ दोष लगता है और अशुभ परिणाम मिलते हैं. नौकरी-व्यापार में तरक्की रुक जाती है. मान्यता है कि होलिका दहन के दिन माता-पिता का अपमान करने से दरिद्रता आती है.

होलिका दहन पर क्या करें?

होलिका दहन के दिन होलिका की कम से कम 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए. इस दौरान अग्नि में उपले, इलाइची, लौंग, अनाज इत्यादि डालना शुभ माना गया है. पौराणिक मान्यता है कि होलिका दहन के बाद परिवार के लोग एकसाथ अगर चंद्रमा के दर्शन करें तो अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन चंद्रमा देव अपने पिता बुध देव की राशि में रहते हैं. जबकि, सूर्य देव की उपस्थिति गुरु बृहस्पति की राशि में विराजमान रहते हैं.

यह भी पढ़ें: 12 साल बाद बुध और गुरु आएंगे एकसाथ, बनेगा खास राजयोग; इन 3 राशियों के लोग होंगे धनवान!

यह भी पढ़ें: होली कब है 24 या 25 मार्च को? डेट को लेकर कंफ्यूजन करें दूर, जानें सही और सटीक मुहूर्त

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

60 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

1 hour ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

1 hour ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

1 hour ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

1 hour ago