Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh: धार में गैस टैंकर ने दो गाड़ियों को मारी टक्कर, हादसे में 7 लोगों की मौत, 3 घायल

Dhar Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. गैस टैंकर ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

Dhar Accident

हादसे के बाद क्रेन से हटाई जा रही गाड़ी.

Dhar Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. गैस टैंकर ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्रेन की मदद से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

रात को हुआ हादसा

यह हादसा बदनावर-उज्जैन मार्ग पर ग्राम बामनसुता के पास रात करीब 11 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार गैस टैंकर ने एक कार और पिकअप को टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे के बाद वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रतलाम रेफर कर दिया गया.

अलग-अलग जगहों के थे मृतक

मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. पुलिस के अनुसार, ये लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, जब यह दुर्घटना घटी. मृतक मंदसौर, रतलाम और जोधपुर के निवासी बताए जा रहे हैं.

टैंकर चालक की लापरवाही आई सामने

हादसे के बाद बदनावर पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. मामले की जांच के लिए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और टैंकर चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar: अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा की पीट-पीटकर हत्या

हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात को बहाल किया.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital