देश

Madhya Pradesh: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान-2’ को किया लॉन्च, दिव्यांगजनों को लाभ दिलवाने की पहल

CM Shivraj Singh Chauhan: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर राज्य में आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए 10 मई से 31 मई की अवधि में संचालित जनसेवा अभियान 2.0 में 60 लाख से अधिक मामलों का निपटारा हो जाना एक विशेष उपलब्धि है. महत्वपूर्ण बात यह है कि अभियान के दौरान मुख्यमंत्री चौहान के आहवान पर अनेक जिलों में नवाचार भी किए गए.

जबलपुर में कॉमन एप्लीकेशन फार्म तैयार कर प्रत्येक ग्रामीण एवं नगरीय निकाय को उपलब्ध करवाए गए. इससे आवेदकों से सम्पर्क करने, विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण करवाने और समय पर सेवाएं उपलब्ध करवाने का कार्य आसान हुआ. रतलाम जिले में आध्यात्मिक गुरूओं और जन-प्रतिनिधियों ने पदयात्रा कर जन-समस्याओं के निराकरण के लिए नागरिकों को जागरूक करने का कार्य किया. जिले में नुक्कड़ सभाएं हुई और घर-घर पीले चावल देकर वांछित सेवाओं के लिए आवेदन देने का अनुरोध किया गया. भोपाल में ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिन्होंने अपने काम को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के प्रयास किए, उन्हें प्रशंसा-पत्र एवं प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया.

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और जन सेवा मित्रों का सहयोग

मुरैना जिले में ऐसे नागरिक जो वृद्ध और दिव्यांग हैं, उन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और जन सेवा मित्रों ने शिविरों तक ले जाने में सहयोग दिया. बैतूल जिले में “सही माप, सही ज्ञान, कुपोषण मिटाने का अभियान” भी चलाया गया. इसमें आंगनवाड़ी केंद्रों में दर्ज 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का शारीरिक माप लिया गया, इससे कुपोषित बच्चों की पहचान और उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र का लाभ दिलवाने की पहल की गई. शहडोल जिले में “हक दस्तावेज, सहूलियत अभियान” चलाया गया. नगरीय क्षेत्र के आवासीय और व्यवसायिक भवनों के लिए अनुज्ञा, भवन पूर्णता और नो-ड्यूज दस्तावेज तैयार कर प्रदान किए गए. दमोह जिले में वार्ड और पंचायतों में सायंकालीन शिविर भी लगाए गए, जिसमें अधिकारियों ने उपस्थित होकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया.

यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh: सीएम शिवराज के निर्देश पर भू-माफियाओं पर कार्रवाई, 34 पीड़ितों को उनके भू-खंडों पर दिलाया गया कब्जा

फायर एनओसी जारी करने का हुआ काम

इंदौर जिले में आपदा प्रबंधन अभियान में नगरीय क्षेत्र की दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में फायर फाइटर उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए फायर एनओसी जारी करने का कार्य किया गया. यही नहीं इन उपकरणों के प्रयोग के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया. नर्मदापुरम में हार्टफुलनेस संस्थान हैदराबाद और मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद ने मिल कर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम से नागरिकों को लाभान्वित किया.

रायसेन‍ जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में ऐसे पात्र हितग्राही जिनके नाम से आवास गृह मंजूर हो गया है और यदि उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई हो तो, उनके आश्रितों को प्राथमिकता से योजना का लाभ दिलवाने का कार्य किया गया. भिंड जिले में नए लर्निंग लायसेंस बनवाने के‍ लिए शिक्षण संस्थाओं में कैम्प लगाए गए। छिंदवाड़ा जिले में “जल संवाद” भी किए गए. जल-संरक्षण और जल के औचित्यपूर्ण उपयोग के संबंध में चर्चा-गोष्ठियां हुईं. विभिन्न जिलों में प्रशासनिक अमले ने नवाचारों में सहयोग दिया। नागरिकों द्वारा भी नवाचारों का लाभ प्राप्त किया गया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

4 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago