सामूहिक विवाह में दुल्हन को बांटे गए कंडोम
Mass Marriage in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर विवाद शुरू हो गया है. दरअसल, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शादी के दौरान वर-वधु को गिफ्ट दिया जाता है. लेकिन सरकार की ओर से दिए गए मेकअप बॉक्स में गर्भनिरोधक गोलियां और कंडोम मिलने पर अब सियासत गरमाई हुई है. कांग्रेस ने इसे ‘शर्मनाक’ करार दिया है तो वहीं बीजेपी इसे ‘जागरूकता’ बताकर अपनी सफाई दे रही है.
प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गिफ्ट के तौर पर मेकअप बॉक्स बांटे गए. इस मेकअप किट के अंदर से अन्य सामग्री के साथ-साथ गर्भनिरोधक गोलियां और कंडोम भी निकले, जिस पर बवाल मचा हुआ है. मंगलवार को हुए इस आयोजन में स्थानीय प्रशासन ने करीब 300 जोड़ों की शादी संपन्न कराई थी.
वहीं मेकअप बॉक्स में गर्भनिरोधक गोलियां और कंडोम निकलने के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं. इस मामले पर शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा, “सीएम शिवराज सिंह चौहान, कितना अपमान करेंगे आप मध्य प्रदेश की बहन बेटियों का, कन्या विवाह योजना में मेकअप बॉक्स में कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां बांट रही है सरकार. झाबुआ के थांदला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में देश में पहली बार ऐसा कृत्य हुआ है.”
कांग्रेस की महिला नेता के ट्वीट पर बीजेपी की प्रवक्ता नेहा बग्गा ने पलटवार करते हुए कहा, “संजय गांधी ने भारत में 60 लाख लोगों की नसबंदी उनकी मर्जी के बिना कराई, आज के समय समाज के हर तबके में जागरूकता के लिए कार्य किए जा रहे हैं जिससे परिवार नियोजन में किसी प्रकार की समस्या न आए.”
ये भी पढ़ें: अमित शाह को ओवैसी की चुनौती, कहा- दम है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाएं गृहमंत्री
दूसरी ओर, स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि नव दंपति को परिवार नियोजन का महत्व बताने का उद्देश्य है और उन्हें इसके साधन भी उपलब्ध कराए जाने हैं, यह पूरे प्रदेश में हो रहा है. इस बीच ये मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. कई यूजर्स इस मामले पर तरह-तरह के कॉमेंट्स करते नजर आ रहे हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…
Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…
NEET PG 2027: नीट पीजी 2027 के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव; अब पर्सेंटाइल की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नीति आयोग के नवनियुक्त नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे. इस…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
IRCTC Special Train List: त्योहारों पर घर जाने की है जल्दी? रेलवे की इन 100…