देश

MP: बीच सड़क बीजेपी विधायक को चायवाले ने रोका, बोला- मेरे 30 हजार बकाया दे दो साहब

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक बीजेपी विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, बीजेपी विधायक को रास्ते से जाते समय अचानक एक चाय वाले ने रोक कर घेर लिया और अपने बकाया 30 हजार रुपए मांगने लगा. इसके साथ ही चाय वाले ने बीजेपी विधायक को जमकर खरीखोटी भी सुना दी. जब चायवाला विधायक करण सिंह वर्मा को खरीखोटी सुना रहा था. तभी वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है.

क्या है पूरा मामला ?

पूरा मामला इछावर विधानसभा स्थित बरखेड़ी गांव का है. जहां बीजेपी विधायक करण सिंह वर्मा एक कार्यक्रम में शामिल होने बरखेड़ी गांव जा रहे थे. तभी चायवाले ने कुछ लोगों के साथ विधायक को रोक लिया अपने बकाया रुपए मांगने लगता है. मामला साल 2018 का है. जब विधानसभा चुनाव विधायक करण सिंह इस गांव में आए थे. तब चायवाले ने विधायक के समर्थकों को चाय पिलाई थी. तभी के ये रुपए बकाया थे, अब 4 साल बाद वो अपने किसी कार्य़क्रम में यहां आए तो चायवाले ने उन्हे पहचान लिया और उनको पैसों की याद दिला दी. बता दें कि विधायक करण सिंह इसी इछावर विधानसभा से ही विधायक है.

वीडियो में किया हुई बातचीत

वीडियो में साफ तौर पर सुनाई और दिखाई दे रहा है कि विधायक करण सिंह वर्मा अपने समर्थकों के साथ कार में बैठे हैं और बाहर कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर पर रखा है. ”तभी एक शख्स कहता सुनाई दे रहा है, ये विधायक साहब पैसे नहीं दे रहे हैं. बहुत दिन हो गए हैं”. 4 साल के बाद अब आए हैं. गरीब चाय वाले के पैसे नहीं दे रहे हैं.” जवाब में विधायक करण सिंह वर्मा बोलते हैं, ”मैंने तो दे दिए.”

जिसके बाद चायवाला बोलता है कि,”आपने कहा था कि बेटा, चाय बना..जो जो भी दिक्कत आएगी उसके लिए मैं हूं”, मैं आपके पास कितनी बार आ चुका हूं. तभी विधायक ने कहा, आप परसों आ जाना. जिसके बाद से ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ सोशल मीडिया पर लोग अपनी अलग अलग राय दे रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

13 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

25 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

38 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

53 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

54 minutes ago