Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

BJP MLA

लखीमपुर खीरी के धौरहरा से बीजेपी विधायक विनोद शंकर अवस्थी का खाद की ओवररेटिंग पर भड़कने का वीडियो वायरल हुआ है. उन्होंने अफसरों को नौकरी छीनने और जेल भेजने की चेतावनी दी.

सुल्तानपुर से भाजपा विधायक विनोद सिंह पर एक महिला ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और गनर के जरिए धमकियां देने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला का यह भी दावा है कि पुलिस प्रशासन और महिला आयोग से शिकायत करने के बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई.

दिल्ली हाई कोर्ट ने हर्ष फायरिंग मामले में दोषी पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. अदालत ने उन्हें दो दिन के भीतर 25 लाख रुपये मुआवजा जमा करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई तय की है.

संगरौली में नशे के खिलाफ आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में बीजेपी नेता की ऐसी जुबान फिसली की लेने के देने पड़ गए, जिसके बाद से इसका वीडियो इंटरनेट पर सुर्खिया बटौर रहा है.

गुजरात के आणंद जिले की उमरेठ सीट से भाजपा विधायक गोविंद परमार का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया. प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए समाज के प्रति उनके समर्पण को याद किया.

बिहार के हिसुआ से बीजेपी विधायक अनिल सिंह ने यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस 2026 के खिलाफ खुली बगावत कर दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों के साथ भेदभाव करता है और जरूरत पड़ी तो वह सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे.

दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव रेप केस में पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा पर सशर्त रोक लगाई है.

UP में लगातार सामने आ रहे अवैध धर्मांतरण के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की है. उन्होंने इसे राष्ट्र की अस्मिता, बेटियों की सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है.

दिल्ली के बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने दुकानों पर नेम प्लेट अनिवार्य करने की मांग की है. उन्होंने आधार कार्ड लगाने का भी सुझाव दिया, जिससे ग्राहकों को सुविधा मिले.

बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने औरंगजेब की कब्र पर चल रहे विवाद को लेकर कहा कि भारत में किसी लुटेरे जिहादी की कब्र नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कांग्रेस पर मुसलमानों को भड़काने का आरोप भी लगाया.