देश

बहुविवाह पर रोक और बेटियों को बराबर का हक; MP कैबिनेट में आएगा UCC का नया ड्राफ्ट

MP UCC Bill: उत्तराखंड के बाद अब मध्य प्रदेश भी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है. मोहन यादव सरकार आगामी 19 जुलाई को होने वाली एक विशेष कैबिनेट बैठक में यूसीसी (UCC) का फाइनल ड्राफ्ट पेश करने जा रही है. भोपाल के पास जगदीशपुर में होने वाली इस बैठक में हरी झंडी मिलने के बाद, सरकार इसे 20 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में बिल के रूप में पेश करेगी.

आदिवासियों को मिलेगी बड़ी छूट

मध्य प्रदेश के यूसीसी ड्राफ्ट में आदिवासी आबादी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. सूत्रों के अनुसार, ड्राफ्ट में साफ सिफारिश की गई है कि अनुसूचित जनजातियों (ST) को इस कानून के दायरे से पूरी तरह बाहर रखा जाए. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि आदिवासियों की सदियों पुरानी पारंपरिक, सामाजिक और सांस्कृतिक व्यवस्था पर कोई आंच न आए.

ड्राफ्ट में क्या है खास?

बहुविवाह पर पूरी रोक: कानून लागू होने के बाद राज्य में कोई भी व्यक्ति बिना कानूनी तलाक के दूसरी शादी नहीं कर सकेगा. बहुविवाह पर पूरी तरह से पाबंदी होगी.

बेटियों को संपत्ति में बराबर हक: पैतृक और उत्तराधिकार संपत्ति के मामले में अब बेटों और बेटियों के बीच का फर्क खत्म हो जाएगा. लड़कियों को भी बेटों के बराबर कानूनी अधिकार मिलेगा.

लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन: ड्राफ्ट में पहली बार लिव-इन में रहने वाले जोड़ों के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं. अब लाइव-इन रिलेशनशिप का अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

शादी-तलाक और गोद लेने के नियम एक समान: सभी धर्मों के नागरिकों के लिए शादी, तलाक, गुजारा भत्ता और बच्चा गोद लेने की कानूनी प्रक्रियाएं पूरी तरह से एक समान और पारदर्शी हो जाएंगी.

बुजुर्ग माता-पिता को सुरक्षा: अगर बच्चे अपने बुजुर्ग माता-पिता को बेसहारा छोड़ते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी इसमें शामिल है.

9.5 लाख से ज्यादा लोगों ने दिए सुझाव

इस ऐतिहासिक ड्राफ्ट को सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली 6 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी ने 3 भागों में तैयार किया है. इस ड्राफ्ट को बनाने से पहले राज्य के लोगों से राय मांगी गई थी, जिसके बाद कमेटी को पोर्टल और बैठकों के जरिए करीब 9.58 लाख से अधिक सुझाव मिले. इन्हीं जनता के सुझावों को ध्यान में रखकर यह पूरा कानून तैयार किया गया है.

ये भी पढ़ें: डीजल को बाय-बाय, अब पटरी पर भारत की स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago