देश

उज्जैन में दरिंदगी की हदें पार! फटे कपड़ों में चीखती रही महिला, हाथ जोड़ता रहा पति और तमाशा देखता रहा पूरा गांव

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से इंसानियत को तार-तार कर देने वाली एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे सूबे को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने बच्चों के हक और पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा मांगने गई थी. लेकिन इस बात से गुस्साए उसके पूर्व पति, ससुराल वालों और कुछ ग्रामीणों ने मिलकर उसके साथ जो बर्बरता की, उसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. महिला के बाल काट दिए गए, उसके कपड़े फाड़कर उसे अर्द्धनग्न किया गया और फिर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में उसका जुलूस निकाला गया.

हैरानी और शर्म की बात यह है कि इस पूरी हैवानियत के दौरान महिला का दूसरा पति हाथ जोड़कर लोगों से रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन पूरा गांव तमाशा देखता रहा. किसी एक भी शख्स का दिल नहीं पसीजा और लोग बचाने के बजाय अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते रहे.

वीडियो वायरल होने पर खुली पोल

यह दिल दहला देने वाली घटना उज्जैन जिले की झारड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाले हरनिया खेड़ा गांव की है. वारदात करीब तीन दिन पहले हुई थी, लेकिन गुरुवार को जब इसका एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब जाकर मामले का भंडाफोड़ हुआ. वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस की टीमें एक्शन में आईं.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ने करीब तीन साल पहले अपने पहले पति का घर छोड़ दिया था और बाद में एक दूसरे युवक से शादी कर ली थी. वह अपने दो बच्चों के साथ अलग रह रही थी. कुछ दिनों पहले वह अपने बच्चों के भविष्य और कानूनी हक के लिए पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने अपने पूर्व ससुराल पहुंची थी. इसी बात को लेकर पूर्व पति और ससुर आगबबूला हो गए और उन्होंने गांव के कुछ दबंगों के साथ मिलकर महिला और उसके पति को बंधक बना लिया. इसके बाद सरेआम उसकी लज्जा भंग की गई और पूरे गांव में घुमाकर उसे अपमानित किया गया.

डायल 112 ने रेस्क्यू किया

घटना की भनक लगते ही डायल 112 की टीम मौके पर दौड़ी और सूझबूझ से महिला व उसके पति को सुरक्षित बाहर निकाला. उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पूर्व पति और ससुर समेत 11 नामजद लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. यही नहीं, पुलिस ने उस शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसने इस पूरी शर्मनाक घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था. पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और वीडियो के आधार पर भीड़ में शामिल अन्य उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है.

ये भी पढ़ें- चोर-बदमाश नहीं… ग्वालियर IG के आदेश पर अब इस ‘खास’ की तलाश में जुटी तीन थानों की पुलिस, इनाम भी घोषित

संपत्ति दिलाने की पहल शुरू

एसपी प्रदीप शर्मा ने साफ किया है कि पुलिस इस मामले में सिर्फ एफआईआर और गिरफ्तारी तक ही सीमित नहीं रहने वाली है. पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता मुहैया कराई जा रही है. साथ ही, जिस पैतृक संपत्ति में हिस्से को लेकर यह पूरा विवाद शुरू हुआ था, उसमें भी महिला को उसका कानूनी हक दिलाने की प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस घटना ने एक बार फिर समाज की मानसिकता और भीड़ तंत्र के क्रूर चेहरे को बेनकाब कर दिया है, जहां लोग मदद करने के बजाय तमाशबीन बनना ज्यादा पसंद करते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

32 minutes ago

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

40 minutes ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

42 minutes ago

‘अधिकारियों को जेल भेजेंगे…’ SC की तल्ख टिप्पणी के बाद सुधरा BMC का रुख, हलफनामा करेगी पेश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…

51 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…

58 minutes ago