एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने राज्य की बेटियों के लिए बड़ी पहल की है. बजट में घोषणा करते हुए राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा था कि 12वीं क्लास में फर्स्ट डिविजन से पास होने वाली छात्राओं का ई-स्कूटी दी जाएगी. ऐसे में मध्यप्रदेश छात्राओं को ई-स्कूटी देने वाला देश का पहला राज्य होगा.
ऐलान के मुताबिक, शिवराज सरकार कक्षा 12वीं में प्रथम श्रेणी में पास बेटियों को ई-स्कूटी देगी. इससे प्रदेश के लगभग 5000 विद्यायलों की 12वीं में सर्वोच्च अंक लाने वाली छात्राएं लाभान्वित होंगी. मुख्यमंत्री बालिका ई स्कूटी योजना 2022-23 के बजट में प्रस्तावित हुई थी.
इस योजना से राज्य की छात्राओं को लाभ मिलेगा. छात्राओं को विद्यालयों तक पहुंचने में सुविधा होगी. इससे न केवल बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी बल्कि उनकी दूसरों पर निर्भरता भी कम होगी. साथ ही उच्च शिक्षा के लिए बेटियों को प्रोत्साहन मिलेगा. ई-स्कूटी के साथ सरकार छात्राओं को बैटरी और चार्जर भी उपलब्ध कराएगी. ई-स्कूटी से छात्राओं को पेट्रोल इत्यादि अनावश्यक खर्चों से भी मुक्ति मिलेगी. इसके अलावा, ई-स्कूटी से पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होगा. इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी है सार्थक कदम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: मऊगंज बना मध्य प्रदेश का 53वां जिला, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ऐलान
शिवराज सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट में किसान, महिला, जनजातीय और युवाओं को फोकस करते हुए कई अहम घोषणाएं की गई हैं. इसके साथ ही सबसे ज्यादा फोकस लाड़ली बहना योजना पर किया गया है. बजट में लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है. साथ ही राज्य में महिला स्व सहायता समूहों के लिए 660 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…