देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल लांच करेंगे ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना’ योजना, भोपाल के जंबूरी मैदान में दोपहर 1 बजे होगा कार्यक्रम

Bhopal: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 मार्च को प्रदेश की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की सौगात देंगे. भोपाल के जंबूरी मैदान में लगभग एक लाख महिलाओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री योजना के आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया का शुभारंभ होगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में स्वयं एक बहन का प्रपत्र भरवा कर उपस्थित बहनों को योजना की जानकारी भी देंगे. कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह योजना के थीम सांग और लघु फिल्म को भी लांच करेंगे. साथ ही योजना के ब्रोशर का विमोचन भी होगा.

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की जा रही है. योजना में प्रदेश की मूल निवासी 23 से 60 वर्ष तक आयु की महिलाओं के खाते में प्रति माह 1000 रूपये अंतरित किये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें: Lucknow Kaushal Mahotsav: लखनऊ कौशल महोत्सव की हुई शुरुआत, इतने हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

15 मार्च से 30 अप्रैल तक भरे जायेंगे आवेदन 

योजना के लिये 15 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन भरे जायेंगे. परीक्षण के बाद अंतिम सूची एक मई 2023 को जारी की जायेगी. अंतिम सूची पर आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 1 से 15 मई तक होगी. आपत्तियों का निराकरण 16 से 30 मई तक किया जायेगा. पात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची 31 मई को जारी होगी. लाड़ली बहनों के खातों में 10 जून से राशि का अंतरण प्रारंभ होगा. प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे जमा होंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

3 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

18 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

24 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

25 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

38 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago