राम मंदिर का पोस्टर फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में राम मंदिर का पोस्टर फाड़कर उसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है. 16 जनवरी को हिंदू सेना ने ग्वालियर पुलिस से मामले की शिकायत की थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
ग्वालियर के एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जनवरी को हिंदू सेना के एक पदाधिकारी ने शिकायत की थी. उसी के आधार पर एक व्यक्ति को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी धाराओं में केस दर्ज किया गया है. एसएसपी ने लोगों से अपील की कि किसी को भी इस तरह के कृत्य से बचना चाहिए. इससे सामाजिक माहौल खराब होता है.
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था. जिसमें एक शख्स भगवान राम का पोस्टर फाड़ते हुए दिखाई दे रहा था. पोस्टर को फाड़ने के दौरान वीडियो में दिखाई देने वाला युवक गालियां भी दे रहा था. युवक की पहचान गोपाल जाटव के रूप में की गई. उसी ने अपनी फेसबुक आईडी से इस वीडियो को पोस्ट किया था. युवक ने अपनी फेसबुक आईडी के बायो में जय भीम लिख रखा है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू सेना के पदाधिकारी छोटू कुशवाहा ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी. छोटू कुशवाहा ने बताया था कि सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पोस्टर फाड़ते हुए दिखाई दे रहा है. इस दौरान युवक गालियां भी दे रहा है. जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया.
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. जिसको लेकर देश की तमाम दिग्गज हस्तियों, उद्योगपतियों और कई देशों के राजनयिकों को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में 8 हजार लोगों को न्योता भेजा गया है. जिसमें प्रमुख राजनीतिक नेता, बड़े उद्योगपति, शीर्ष फिल्म अभिनेता, खिलाड़ी, नौकरशाह और राजनयिक शामिल हैं. फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और उद्योगपति मुकेश अंबानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. अमिताभ बच्चन एक निजी विमान से अयोध्या पहुंचेंगे.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…