Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh: राम मंदिर का पोस्टर फाड़ने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में राम मंदिर का पोस्टर फाड़कर उसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है.

ram mandir poster

राम मंदिर का पोस्टर फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में राम मंदिर का पोस्टर फाड़कर उसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है. 16 जनवरी को हिंदू सेना ने ग्वालियर पुलिस से मामले की शिकायत की थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

हिंदू सेना ने पुलिस से की थी शिकायत

ग्वालियर के एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जनवरी को हिंदू सेना के एक पदाधिकारी ने शिकायत की थी. उसी के आधार पर एक व्यक्ति को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी धाराओं में केस दर्ज किया गया है. एसएसपी ने लोगों से अपील की कि किसी को भी इस तरह के कृत्य से बचना चाहिए. इससे सामाजिक माहौल खराब होता है.

पोस्टर को फाड़ते हुए दे रहा था गालियां

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था. जिसमें एक शख्स भगवान राम का पोस्टर फाड़ते हुए दिखाई दे रहा था. पोस्टर को फाड़ने के दौरान वीडियो में दिखाई देने वाला युवक गालियां भी दे रहा था. युवक की पहचान गोपाल जाटव के रूप में की गई. उसी ने अपनी फेसबुक आईडी से इस वीडियो को पोस्ट किया था. युवक ने अपनी फेसबुक आईडी के बायो में जय भीम लिख रखा है.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू सेना के पदाधिकारी छोटू कुशवाहा ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी. छोटू कुशवाहा ने बताया था कि सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पोस्टर फाड़ते हुए दिखाई दे रहा है. इस दौरान युवक गालियां भी दे रहा है. जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Prana Pratistha: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन बंद रहेंगे रिलायंस इंडस्ट्रीज के सभी दफ्तर, कंपनी ने की घोषणा

8 हजार VVIP को भेजा गया है न्योता

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. जिसको लेकर देश की तमाम दिग्गज हस्तियों, उद्योगपतियों और कई देशों के राजनयिकों को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में 8 हजार लोगों को न्योता भेजा गया है. जिसमें प्रमुख राजनीतिक नेता, बड़े उद्योगपति, शीर्ष फिल्म अभिनेता, खिलाड़ी, नौकरशाह और राजनयिक शामिल हैं. फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और उद्योगपति मुकेश अंबानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. अमिताभ बच्चन एक निजी विमान से अयोध्या पहुंचेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital