देश

Delhi Excise Policy Scam: संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में ‘महाभारत’, पुलिस से भिड़े आप कार्यकर्ता, जुबानी जंग तेज

Sanjay Singh Arrested: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को बुधवार को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया है. अपने नेता की गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ता संजय सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की भी खरब है. वहीं AAP और बीजेपी नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है. बता दें कि संजय सिंह तीसरे आप नेता हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है. ईडी की छापेमारी सुबह 7 बजे से पहले शुरू हुई. सांसद अपनी पत्नी, माता-पिता, घरेलू नौकर और अपने पालतू कुत्तों, मछलियों और पक्षियों के साथ घर पर ही थे.

AAP पर झूठे आरोप लगाकर ही इनका गुज़ारा होता है: आतिशी

ईडी की कार्रवाई के बाद AAP की नेत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा वालों का डर ना जाने उन्हें और कितना गिराएगा. चुनाव के पहले, INDIA से इनके हारने की बौखलाहट साफ़ दिख रही है. मनीष जी और सत्येन्द्र जी के बाद रेड सरकार ने बुलंदी से जनता की आवाज उठाने वाले संजय भैया को भी गिरफ़्तार कर लिया. ED का एक दफ़्तर हमारे पार्टी कार्यालय में ही क्यों नहीं खोल लेते? लगता है कि AAP पर झूठे आरोप लगाकर ही इनका गुज़ारा होता है.

राजद सांसद मनोज झा का बयान

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा, “संजय सिंह जी की गिरफ्तारी ED ने नहीं की है, उन्हें भाजपा की इकाई ने गिरफ्तार किया है जिसमें ED, IT और CBI शामिल है। काले दिन शुरू हो गए हैं…तानाशाही के इस युग में, जो डर गया वो मर गया. तानाशाह खुद डरे हुए हैं। इस डर का जवाब जल्द ही दिया जाएगा.”

जदयू नेता के.सी. त्यागी ने कहा, “सरकार के इशारे पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. जांच एजेंसी खुद भी जांच के घेरे में आ गई है. मैं संजय सिंह जी की गिरफ्तारी की निंदा करता हूं. काफी लंबे समय वे सरकार की गलत नीतियों को खिलाफ आवाज उठा रहे थे. जान बूझकर दिल्ली सरकार और AAP को बदनाम करने के लिए कार्रवाई की गई है.शासक दल के नए सहयोगी और साथी बने हैं, जिसमें ED और CBI प्रमुख हैं। हम जांच एजेंसियों के खिलाफ नहीं है उनके दुरुपयोग के खिलाफ हैं. हमें लगता है कि विपक्षी दल के प्रमुख नेताओं के विरुद्ध समय-समय पर बदले की भावना से ये कार्रवाई की जाती है.

यह भी पढ़ें: Delhi Excise Policy Scam: शराब नीति घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, दिनभर की छापेमारी के बाद संजय सिंह को किया गिरफ्तार

पैसे खाए हैं तो सच्चाई सामने आएगी ही: दिल्ली बीजेपी चीफ

वहीं, दिल्ली बीजेपी चीफ का बयान भी सामने आया है. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह चाहे जितना भी शोर मचा लें, पैसे खाए हैं तो सच्चाई सामने आएगी. वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि आज संजय सिंह की गिरफ्तारी से साफ हो गया कि सच्चाई छुप नहीं सकती है. सच्चाई सामने आती है. उन्होंने कहरा कि संजय सिंह पहले दिन से कथित शराब घोटाले में पैसे खाए थे. दिनेश अरोड़ा जब सरकारी गवाह बने थे तभी तय हो गया था कि संजय सिंह बचेंगे नहीं. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “दिनेश अरोड़ा ने अपनी गवाही में पहले दिन कहा था कि जब वे अरविंद केजरीवाल के घर गए थे तो संजय सिंह वहां मौजूद थे, इसलिए तो हम कह रहे हैं कि मिले जो कड़ी-कड़ी एक जंजीर बने. संजय सिंह के बाद अब अरविंद केजरावील देखे कि क्या होता है?

संजय सिंह का मामला तो हमें अभी पता चला: मनोज तिवारी

दिल्ली के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि संजय सिंह का मामला तो प्रदर्शन में आने के बाद ही हमें पता चला है. छापा क्यों पड़ा है ये जानना देश के लिए रुचिकर है. हम जिन मामलों में केजरीवाल का इस्तीफा मांगने के लिए इकट्ठे हुए हैं, वो ये हैं कि सत्येंद्र जैन 15 महीने से जेल में हैं, कोर्ट कह रही है कि बेल नहीं मिल सकती. मनीष सिसोदिया जेल में हैं. कोर्ट कह रही है इन्हें भी बेल नहीं मिल सकती. ये दोषी हैं. अरविंद केजरीवाल इन्हें तरह-तरह से बचाने में लगे हैं. दिल्ली का विकास रुका हुआ है.

इसी मामले में जेल में बंद हैं सिसोदिया

बताते चलें कि इसी शराब नीति घोटाले के सिलसिले में संजय सिंह की पार्टी के सहयोगी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और उत्पाद शुल्क मंत्री को घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए पहली बार 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. उन्होंने 28 फरवरी को दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. बाद में ईडी ने AAP नेता को 9 मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया, जहां वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में बंद हैं. अपने लगभग 270 पेज के आरोप पत्र में ईडी ने सिसोदिया को “प्रमुख साजिशकर्ता” बताया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

3 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

8 minutes ago

226 रन चेज कर भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…

9 minutes ago

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

41 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

42 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

1 hour ago