खेल

ICC Cricket World Cup 2023: घर बैठे TV, मोबाइल और रेडियो से कैसे देखें और सुनें मैचों का प्रसारण?

ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 अब एक दिन दूर रह गया है. गुरुवार 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है. वर्ल्ड कप में 10 टीमें शामिल हो रही है. पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछली बार के चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं 19 नवंबर को वर्ल्ड कप का आखिरी मुकाबला भी इसी स्टेडियम में खेला जाएगा.

घर बैठे देखें क्रिकेट वर्ल्ड कप

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. जाहिर सी बात सभी लोग मैदान में जाकर मैच नहीं देख सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी मैदान पर मैच देखने नहीं जा रहे हैं तो आप किसी माध्यम से मैच देखने की योजना बना रहे होंगे. हम आपको घर बैठे मैच देखने में मदद करेंगे. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर बैठे पूरे वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देख पाएंगे.

टेलीविजन पर कैसे देखें वर्ल्ड कप 2023

अगर आप किसी कारण बस मैच देखने मैदान पर नहीं जा रहे हैं या आप घर से ही पूरे वर्ल्ड कप के मैचों को देखना चाहते हैं तो आप टीवी में स्टार स्पोर्ट्स चैनल लगाकर मैच देख सकते हैं. आप स्टार स्पोर्ट्स के किसी भी चैनल पर जाकर मैच का आनंद उठा सकते हैं, क्योंकि स्टार स्पोर्ट्स ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का ब्रॉडकास्टिंग राइट्स हासिल किया है. आप कई भाषाओं में घर बैठे मैच देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2023: कल से शुरू हो रहा क्रिकेट का महाकुंभ, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड की होगी भिड़ंत

मोबाइल फोन पर भी देख सकते हैं मैच

मोबाइल फोन पर वर्ल्ड कप के मैचों को देखने के लिए आपके फोन में डिज्नी प्लस हॉटस्टार होना जरूरी है. क्योंकि इसी ऐप के माध्यम से आप मैचों की लाइव स्ट्रिमिंग देख सकते हैं. फोन से वर्ल्ड कप देखने वालों के लिए एक खुशखबरी भी है. इसबार आप बिना सब्सक्रिप्शन लिए मैचों का आनंद उठा सकते हैं.

रेडिया पर भी सुन सकते हैं लाइव कमेंट्री

टीवी, मोबाइल के अलावा क्रिकेट फैंस रेडियो के माध्यम से भी वर्ल्ड कप के सभी मैचों की लाइव कमेंट्री सुन सकते हैं. इसके लिए ऑल इंडिया रेडियो के डिजिटल चैंनल- इंडिया: प्रसार भारती पर जाना होगा. इसके साथ ही आईसीसी के ऑफिशियल डिजिटल ऑडियो पार्टनर डिजिटल 2 स्पोर्ट्स पर भी मैचों की लाइव कमेंट्री सुन सकते हैं.

Vikash Jha

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

10 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

27 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

33 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago