खेल

Neeraj Chopra Gold: एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, किशोर जेना ने जमाया सिल्वर पर कब्जा

Asian Games 2023: चीन में जारी एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है. आज जैवलिन थ्रो में भारत के नीरज चोपड़ा ने फिर अपनी ताकत दिखाई है और एशियन गेम्स के जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है. नीरज की जीत के अलावा एक खुशखबरी ये भी है कि सिल्वर मेडल भी भारत के ही नाम रहा है. भारत के किशोर जेना ने नीरज के बाद दूसरे नंबर पर रहे और उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर भारत की मेडल टैली को आगे बढ़ा दिया है.

नीरज चोपड़ा और किशोर जेना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. नीरज पहले ही राउंड से लीड करने लगे थे. नीरज का पहला थ्रो जहां टेक्निकल दिक्कतों के चलते काउंट नहीं हुआ था. इसके बाद उन्होंने 82.38 मीटर का भाला फेंका था. वहीं भारत के ही किशोर जेना ने अपना पहला थ्रो 81.26 मीटर का फेंका था.

यह भी पढ़ें:Asian Games 2023 BAN vs MLY: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 2 रनों से मिली जीत, सेमीफाइनल में टीम इंडिया से होगी भिड़ंत

नीरज को अपने साथी ने दी टक्कर

जैवलिन थ्रो के तीसरे राउंड की बात करें तो इसमें किशोर जेना ने नीरज को भी पीछे छोड़ दिया था. किशोर ने 86.77 का थ्रो फेंका था. हालांकि अगले ही राउंड में नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर का थ्रो फेंका. इसके बाद किशोर ने 87.54 मीटर का थ्रो फेंक डाला. इसके चलते नीरज ने जहां गोल्ड मेडल अपने नाम किया तो वहीं किशोर जेना के नाम सिल्वर रहा.

तीसरे नंबर पर रहे जापान के डीन

नीरज चोपड़ा और किशोर जेना के अलावा जैवलिन थ्रो के इस इवेंट में तीसरने नंबर पर जापान के डीन रॉड्रिक गेनकी रहे. उन्होंने 82.68 मीटर दूर थ्रो फेंकते हुए तीसरे स्थान हासिल किया. हालांकि डीन की मेहनत के बावजूद वो नीरज और किशोर को नहीं पछाड़ सके.

यह भी पढ़ें :ICC Cricket World Cup 2023: कल से शुरू हो रहा क्रिकेट का महाकुंभ, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड की होगी भिड़ंत

एशियन गेम्स 2023 में हुआ जैवलिन थ्रो का इवेंट नीरज चोपड़ा के लिए साल की आखिरी प्रतियोगिता थी. बता दें कि बुडापेस्ट में ही इस साल नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया था. हालांकि पिछले ही महीने हुए मुकाबले में नीरज अपना डायमंड लीग खिताब नहीं बचा पाए थे.

एक तरफ जहां जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा और किशोर जेना ने कमाल किया है तो  रिले रेस में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपना परचम लहरा दिया है. भारतीय टीम ने 400 मीटर की रिले रेस में गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है और भारत के मेडल की संख्या 81 हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

SP अंकिता शर्मा पर चला PHQ का चाबुक, हर्ष फायरिंग पर पड़ी भारी

PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…

18 minutes ago

एपस्टीन मामले पर गरमाई राजनीति: युवा कांग्रेस ने दिल्ली में किया उग्र प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…

24 minutes ago

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा; 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे आएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…

30 minutes ago

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

44 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

49 minutes ago