देश

महाबोधि महाविहार को बौद्धों को सौंपने की मांग, गृह मंत्री अमित शाह से मिले रामदास आठवले

बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार के प्रबंधन को बौद्ध समुदाय को सौंपने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है. इसी मुद्दे को लेकर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. आठवले के साथ बौद्ध भिक्षुओं और धर्मगुरुओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था.

नई दिल्ली में हुई इस बैठक में महाबोधि महाविहार की मौजूदा व्यवस्था, उसके ऐतिहासिक महत्व और बौद्ध समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर विस्तार से चर्चा हुई. प्रतिनिधिमंडल में भदंत करुणानंद महाथेरो, भदंत डॉ. राहुल बोधि महाथेरो, भदंत ज्योति थेरो और भदंत आनंद समेत कई बौद्ध धर्मगुरु शामिल रहे.

बौद्ध समुदाय के हाथों में हो प्रबंधन

रामदास आठवले ने अमित शाह के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि बोधगया का महाबोधि महाविहार दुनिया भर के बौद्धों के लिए सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है. मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. ऐसे में उनका कहना है कि इस पवित्र स्थल का प्रबंधन और ट्रस्ट की जिम्मेदारी बौद्ध समुदाय के पास होनी चाहिए.

आठवले ने यह भी कहा कि देशभर के बौद्ध चाहते हैं कि महाबोधि महाविहार के चेयरमैन और सभी ट्रस्टी बौद्ध धर्म को मानने वाले हों. उन्होंने साफ किया कि यह मांग किसी दूसरे धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि बौद्धों के प्रमुख आस्था केंद्र के प्रबंधन से जुड़ी है.

1949 के कानून में संशोधन की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि इस व्यवस्था को बदलने के लिए बिहार विधानसभा द्वारा पारित महाबोधि विहार मंदिर अधिनियम, 1949 में जरूरी संशोधन किया जाए. बौद्ध समाज लंबे समय से महाबोधि महाविहार की ‘मुक्ति’ और इसके प्रबंधन को बौद्ध समुदाय को सौंपने की मांग करता रहा है.

बताया गया कि अमित शाह ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि सरकार इस मामले से जुड़े ऐतिहासिक और कानूनी पहलुओं का अध्ययन करेगी. सभी जरूरी जानकारी जुटाने के बाद इस पर उचित फैसला लेने की बात कही गई.


ये भी पढ़ें: BRICS की तस्वीर देख हिला अमेरिका, एक फ्रेम में 3 महाशक्तियां, मुस्कान में बड़ा संदेश


पीएम मोदी से भी कर चुके हैं मुलाकात

रामदास आठवले पहले भी इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठा चुके हैं. हाल में उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात का अनुरोध किया था. इसके बाद प्रधानमंत्री की सलाह पर बौद्ध प्रतिनिधिमंडल की अमित शाह से बैठक हुई.

आठवले ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार बौद्ध समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले में सकारात्मक कदम उठाएगी. उनके मुताबिक, अगर महाबोधि महाविहार के प्रबंधन को बौद्ध समुदाय को सौंपने की दिशा में फैसला होता है, तो देशभर के बौद्ध समाज में इसका सकारात्मक संदेश जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

24 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

1 hour ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

1 hour ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

1 hour ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

2 hours ago