छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल
Chhatrapati Shivaji Maharaj Hospital: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा में छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 17 मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया है. ठाणे नगर निगम द्वारा संचालित इस अस्पताल में 17 मरीजों की मौत पर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कहा कि हॉस्पिटल के डीन से दो दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है.
वहीं ठाणे नगर आयुक्त अभिजीत बांगर का कहना है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि मरीजों को उचित इलाज मिला या नहीं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें से कुछ पहले से ही किडनी रोग, निमोनिया, सड़क दुर्घटना सहित विभिन्न बीमारियों का इलाज करा रहे थे. साथ ही उन्होंने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है.
ये भी पढ़ें: ‘भाजपा के साथ जाएंगे क्या?’ भतीजे अजित पवार से मुलाकात के बाद शरद पवार ने दिया ये जवाब, फड़नवीस संग आए नजर
कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में 17 मरीजों की मौत पर महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर का बयान भी आया है. केसरकर ने कहा, “हमारी संवेदनाएं परिवारों के साथ हैं. यदि कोई लापरवाही पाई गई तो उचित कार्रवाई की जाएगी, साथ ही मुआवजा भी दिया जाएगा.”
-भारत एक्सप्रेस
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…