देश

‘भाजपा के साथ जाएंगे क्‍या?’ भतीजे अजित पवार से मुलाकात के बाद शरद पवार ने दिया ये जवाब, फड़नवीस संग आए नजर

Sharad Pawar News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में मचा घमासान अब भले ही थम गया हो, लेकिन पार्टी के प्रमुख शरद पवार के तेवर बागी नेताओं पर नरम नहीं पड़े हैं. शरद पवार ने दो टूक कहा है कि वे किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का साथ नहीं देंगे. शरद पवार ने कहा,”जिस पार्टी का अगुआ मैं हू, वो पार्टी भाजपा के साथ नहीं जाएगी.” इसके बाद उन्‍होंने यह भी कहा कि कुछ शुभचिंतक उन्हें इसके लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं.

बता दें कि हाल ही में शरद पवार की अपने भतीजे अजित पवार के साथ मीटिंग हुई थी. उसके बाद महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के सांगोला में शरद पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ किसी भी तरह का गठबंधन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नीति में फिट नहीं बैठता है. शरद पवार ने कहा कि मेरे शुभचिंतक मुझे इस बात के लिए मना रहे हैं कि मैं भाजपा के साथ आ जाऊं, लेकिन मैं ये बात साफ कर देना चाहता हूं कि मेरी पार्टी (NCP) भाजपा के साथ नहीं जाएगी.

जनता महाराष्ट्र की बागडोर महा विकास अघाड़ी को सौंपेगी
शरद पवार ने महाराष्ट्र में सरकार को लेकर भी बड़ा दावा किया, उन्‍होंने कहा क‍ि लोग महाराष्ट्र की बागडोर महा विकास अघाड़ी को सौंपेंगे. उन्‍होंने कहा, ‘जनता हमारे उस गठबंधन को वोट देगी, जिसे महा विकास अघाड़ी कहते हैं, और उसमें शिवसेना (UBT), NCP (शरद पवार गुट) और कांग्रेस शामिल हैं.’

हममें से कुछ लोगों ने अलग रुख अपना लिया था
वहीं, भाजपा के साथ जाने की अफवाहों को उन्‍होंने सिरे से खारिज कर दिया, और कहा कि एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं कि मेरी पार्टी (NCP) भाजपा के साथ नहीं जाएगी. पवार ने कहा कि हममें से कुछ (अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट) लोगों ने एक अलग रुख अपनाया है. अब हमारे कुछ शुभचिंतक यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हमारे रुख में कोई बदलाव हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Bihar: JDU के पूर्व MP आनंद मोहन के कार्यक्रम में बवाल, मंच पर ही भिड़े समर्थक, खूब हुई हाथा-पाई

इधर, देवेंद्र फड़नवीस के साथ साझा किया मंच
आज एक चौंकाने वाली बात यह रही कि शरद पवार ने दिवंगत विधायक गणपतराव देशमुख की प्रतिमा के अनावरण के दौरान सोलापुर में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस के साथ मंच साझा किया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे. वहीं, इससे पहले शरद पवार और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की एक सीक्रेट मीटिंग हुई थी. जिस के बारे में बात करने पर शरद पवार ने कहा कि वह मेरे भतीजे हैं. मेरे भतीजे से मिलने में क्या बुराई है?’

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

48 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

52 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago