देश

Weather Update: यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 50-60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

उत्तर प्रदेश में आज मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में मानसून की स्थिति देखने को मिल रही है, लेकिन अगले दो दिन तक रिमझिम बारिश हो सकती है. इसके बाद लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में जोरदार मानसूनी बारिश होगी. हालांकि, रविवार को राज्य के पांच-छह स्थानों को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर बारिश नहीं हुई. वहीं मौसम विभाग की मानें तो  प्रदेश में अभी भी मानसून की स्थिति बनी हुई है. अगले दो दिनों में इसका असर दिखेगा. लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक, उरई, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ और अलीगढ़ में मामूली बूंदाबांदी दर्ज की गई.

मानसून का असर यूपी के 23 जिलों में

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून की स्थितियां बन रही हैं. इसका असर प्रदेश के 23 जिलों में दिखेगा. मो दानिश ने बताया कि मानसून फिर से यूपी की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान के दौरान किसी पेड़ या दीवार का सहारा न लें. किसी सुरक्षित स्थान पर रुकें. तेज हवा के कारण घरों के टीनशेड व छप्पर सहित पेड़ गिरने से बिजली बाधित होने की आशंका है.

ये भी पढ़ें- Maharashtra: ठाणे के अस्पताल में 24 घंटों के भीतर 17 मरीजों की मौत से हाहाकार, स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जौनपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, इटावा, कासगंज, आज़मगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर ,गोंडा, शाहजहाँपुर,लखीमपुर खीरी,बरेली,पीलीभीत,बदायूं में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान 50-60 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

8 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

21 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

49 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

49 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

50 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

56 minutes ago