Categories: देश

संजय राउत बोले- रश्मि शुक्ला को देवेंद्र फडणवीस ने गैरकानूनी तरीके से डीजीपी नियुक्त किया था

Maharashtra Assembly Elections 2024: राज्यसभा सांसद एवं शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) नेता संजय राउत ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान इन्होंने महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

संजय राउत ने कहा कि रश्मि शुक्ला को पुलिस डीजीपी बनाना एक अपराध है, देवेंद्र फडणवीस ने गृहमंत्री रहते हुए उनको गैरकानूनी तरीके से नियुक्त किया. वह निलंबित थीं और उन्होंने अपने पद पर रहते हुए भाजपा विरोधियों के फोन टैप किए. उस वक्त जो विधायक चुनकर आए थे, उनको धमकाया और डराया गया. उनको सस्पेंड किया गया था और वह जेल जाने वाली थीं.

रश्मि शुक्ला को पुलिस का महासंचालक बना दिया

संजय राउत ने आगे कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहला काम यह किया कि उन्होंने रश्मि शुक्ला के ऊपर से सभी मुकदमे हटा दिए और फिर उनको पुलिस का महासंचालक बना दिया. यह बहुत बड़ा अपराध है और भारतीय जनता पार्टी का पूरा एजेंडा यह चला रही थीं. पुलिस महासंचालक का कार्यालय, पुलिस कार्यालय बन गया था. विपक्ष के नेताओं की कभी बात नहीं सुनी गई.

उन्होंने आगे कहा, “ऐसे व्यक्ति को हटाने के लिए हम बार-बार चुनाव आयोग से शिकायत कर रहे थे. ऐसे में चुनाव आयोग को लगा कि अगर उनका तबादला नहीं किया जाएगा, तो आयोग की थोड़ी बची हुई इज्जत भी चली जाएगी. यही वजह है कि उनका तबादला कर दिया गया.

‘महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना’ के प्रमुख राज ठाकरे को लेकर संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र बहुत बड़ा है और यहां पर 288 विधानसभा सीटें हैं. प्रदेश में कई सीटें हैं. यहां से जो शिवसेना के उम्मीदवार हैं, वो जीत दर्ज करने वाले हैं.

शिंदे की प्रॉपर्टी नहीं शिवसेना: संजय राउत

भाजपा द्वारा यह कहने पर कि शिवसेना किसी की निजी प्रॉपर्टी नहीं है. इस पर संजय राउत ने कहा कि हम भी बार-बार यही बोलते रहे हैं कि ये शिंदे की प्रॉपर्टी नहीं है. यह अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी की प्रॉपर्टी नहीं थी कि उन्होंने बाला साहब की प्रॉपर्टी शिंदे को दे दी और शरद पवार की प्रॉपर्टी को अजित पवार को दे दी. इसका उनको क्या अधिकार है. हमको पता है कि यह प्रॉपर्टी बाला साहब ठाकरे और शरद पवार साहब की है. बालासाहब ने विरासत में इसको खुद उद्धव ठाकरे को दी.

आईएएनएस

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

29 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

40 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

49 minutes ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

1 hour ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago