महाकुंभ कॉन्क्लेव

महाकुंभ: माहात्म्य पर महामंथन ¤ CMD उपेन्द्र राय ने कहा- दुनिया के 3 लाख धर्मों में सिर्फ सनातन में ही मोक्ष की बात

Mahakumbh Mahatmya Par Mahamanthan Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क ने महाकुंभनगर प्रयागराज में ‘महाकुंभ: माहात्म्य पर महामंथन’ कॉन्क्लेव आयोजित किया. इस मेगा कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा विभिन्न अखाड़ों के प्रमुख, साधु-संत और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने किया.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने अपने प्रारंभिक उद्बोधन में महाकुंभ के महत्व और आयोजन की तैयारियों के बारे में विस्तार से बात की. उन्होंने सनातन धर्म की महानता पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि दुनिया के तीन लाख धर्मों में केवल सनातन धर्म ही मोक्ष की बात करता है.

CMD उपेन्द्र राय ने कहा, “पृथ्वी पर धर्म और समुदायों की संख्या इतनी ज्यादा है कि इनको समझना मुश्किल है, लेकिन सनातन की लंबाई और गहराई इतनी है कि वो अन्य धर्मों से बहुत ऊपर है. बाकी मत मजहब स्वर्ग और नरक की सीढ़ी तक आकर ही फंस जाते हैं, हमारा सनातन धर्म इकलौता है, जो मोक्ष की बात करता है. ये बात सबको नोट करनी चाहिए कि पूरी दुनिया के 3 लाख छोटे-बड़े धर्मों में एक सनातन ही है जो मोक्ष की बात करता है. मोक्ष का मतलब इच्छा-अनिच्छा के पार निकल जाना. यहां तक कि स्वर्ग में निवास करने वाले देवताओं ने भी प्रभु से प्रार्थना की है कि हे प्रभु… हमें मोक्ष प्रदान कीजिए. क्योंकि मोक्ष पाना बड़ा मुश्किल होता है. पृथ्वी लोक में भी जीते-जी मोक्ष पाने वाले गिने चुने ही होंगे. मीराबाई हों, संत कबीर हों, रैदास हों, सप्तऋषि हों या अन्य महर्षि हैं, उनका नाम ऐसे सत्पुरुषों में आता है.”

CMD उपेन्द्र राय ने यह भी कहा, “हिंदू अनुयायियों से ज्यादा उदार दुनिया में कोई धर्म नहीं है, और गंगा का पानी अमृत समान है.”

उन्होंने महाकुंभ में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का भी उल्लेख किया और बताया कि इस बार महाकुंभ के आयोजन में तकनीकी सुधारों को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं. उन्‍होंने कहा, “प्रयागराज में अब तक के सबसे भव्य महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जो न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है.”

उन्होंने महाकुंभ में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का भी उल्लेख किया और बताया कि इस बार महाकुंभ के आयोजन में तकनीकी सुधारों को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं.

महाकुंभ की तैयारी और श्रद्धालुओं की उम्मीदें

CMD उपेन्द्र राय ने महाकुंभ की तैयारी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया और कहा, “महाकुंभ में 40-50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. इस आयोजन में अत्यधिक मात्रा में श्रद्धालु और संतजन शामिल होंगे, और सरकार ने इस आयोजन के लिए बेहतरीन व्यवस्था की है.”

उन्होंने इस अवसर पर महाकुंभ के महत्व को भी रेखांकित किया और कहा कि यह संसार का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है. कई बड़े देशों और महाद्वीपों जितने लोग तो इन दो महीनों के दौरान यहां जुटेंगे. जो इस आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बनाता है.


¤ कॉन्क्लेव की झलकियां ¤


उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की प्रशंसा

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, “हमारे सम्‍मुख यहां बृजेश पाठक हैं, ये प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं, ये तो आप सभी जानते हैं. लेकिन इनका एक परिचय मैं कराता हूं. ये जितने विनम्र और जितने बड़े मन के इंसान हैं, यह बात मेरे अनुभव से गुजरी हुई है. आप (बृजेश पाठक) को जानते हुए बहुत लंबा अरसा हो गया है. जब मैं लखनऊ यूनिवर्सिटी में पढ़ने गया था तो आप लखनऊ यूनिवर्सिटी से पढ़कर जा चुके थे. लेकिन तब भी आपकी यूनिवर्सिटी में बहुत लंबी चौड़ी फॉलोइंग हुआ करती थी. आपने बहुत कम उम्र में राजनीति के बड़े पदों पर अपना काम किया. सांसद भी रहे. विधायक भी रहे और आप मंत्री भी रहे हैं. अब दोबारा उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं. एक व्यक्ति के अंदर जब इतने गुण और इतने पद और इतना सम्मान मिलता है तो समझिए उसका आंचल बहुत बड़ा होता है. इनके सम्मान में एक गुमनाम शायर का शेर है-

चिद्दी चिद्दी दिन बीता और धज्जी धज्जी रात गई, जिसका जितना आंचल था, उसको उतनी सौगात गई.

#MahaKumbh2025 : Bharat Express का Mega Conclave – ‘महाकुंभ, माहात्म्य पर महामंथन’ | LIVE#Prayagraj #Mahakumbh #MahakumbhCoverage #MahatmyaParMahamanthan #BharatExpress @myogiadityanath | @brajeshpathakup | @kpmaurya1 | @UpendrraRai | @iRadheshyamRai https://t.co/Aa735dL8gS

— Bharat Express (@BhaaratExpress) January 10, 2025

सरकार और विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी और सुनील शर्मा के अलावा विभिन्न अखाड़ों के प्रमुख, साधु-संत और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे. इस आयोजन को भारत एक्सप्रेस के विभिन्न समाचार चैनलों, वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है.

यह भी पढ़िए: पुरातन काल से सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है प्रयागराज- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago