देश

‘पटक-पटक कर मारा जाएगा..’, सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी सफाई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर प्रतिक्रिया दी. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ‘भाषा विवाद’ के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे की एक टिप्पणी का जवाब दिया. इस पर देवेंद्र फडणवीस ने सफाई दी और कहा कि निशिकांत दुबे की टिप्पणी आम मराठी लोगों के लिए नहीं थी.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. निशिकांत दुबे के सवाल पर फडणवीस ने जवाब दिया, “जो भी निशिकांत दुबे ने कहा है, वह मराठी जनसामान्य के लिए नहीं, बल्कि उन संगठनों के लिए कहा है, जो इस विवाद को हवा दे रहे हैं.”

फडणवीस ने कहा, “पहली बात ऐसी है कि निशिकांत दुबे का बयान अगर आप सुनेंगे तो उन्होंने संगठन के संदर्भ में बोला है, सभी मराठी लोगों के बारे में नहीं कहा. मैं फिर से कहूंगा कि मराठी मानुष का ऐतिहासिक योगदान इस महाराष्ट्र के निर्माण में है. जब आक्रमणकारियों ने भारत की संस्कृति को खत्म करने का प्रयास किया था, तब भारत की संस्कृति को जिंदा रखने का काम छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज ने किया. इसके बाद मराठाओं ने भारत की संस्कृति को जिंदा रखने के लिए आक्रांताओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी.”

फडणवीस ने बयान से खुद को अलग किया

इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने निशिकांत दुबे की टिप्पणी से खुद को दूर रखने की कोशिश की. उन्होंने नसीहत देते हुए कहा, “मेरे विचार से इस तरीके का बयान देना योग्य नहीं है, क्योंकि उसका जो मतलब निकलता है, वह लोगों के मन में भ्रम पैदा करता है.”

महाराष्ट्र के आर्थिक योगदान की बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश के विकास में महाराष्ट्र की भूमिका को कोई नकार नहीं सकता है.

उन्होंने कहा, “देश की जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान महाराष्ट्र का है. मुझे ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र और मराठी लोगों का योगदान इस देश के इतिहास में, इस देश के वर्तमान में, कोई भी नकार नहीं सकता है. अगर ऐसा कोई करता है तो बिल्कुल गलत है.”

बिहार आओ पटक-पटक कर मारेंगे

झारखंड के गोड्डा सीट से सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने मराठी भाषा विवाद के बीच महराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) पर ज़बानी हमला बोला था. सांसद दुबे ने कहा था कि राज ठाकरे में अगर हिम्मत है तो बिहार आकर दिखाए…पटक-पटक कर मारा जाएगा.


ये भी पढ़ें: Bihar: विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी रिजर्वेशन, युवा आयोग का होगा गठन


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

6 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

24 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

46 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

49 minutes ago

‘Rise and Fall 2’ में होगी सिवेत तोमर की वापसी? सहवाग की लगेगी ‘अदालत’, घरवालों के वोट पर टिका फैसला

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…

57 minutes ago