खेल

वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में BSF के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 73 मेडल जीतकर रचा इतिहास

अमेरिका के अलबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन किया है. BSF की टीम ने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 73 पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा और अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया. इसमें 38 स्वर्ण, 21 रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं.

BSF के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया. तैराकी में 14 स्वर्ण, 12 रजत और 11 कांस्य पदक जीते गए, वहीं एथलेटिक्स में 12 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक मिले। तीरंदाजी में 4 स्वर्ण और 2 रजत, कुश्ती में 4 स्वर्ण, मुक्केबाज़ी में 3 स्वर्ण तथा ताइक्वांडो में 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल किया गया. कुल मिलाकर BSF के खिलाड़ियों ने 21 बार पोडियम फिनिश कर देश को गौरवान्वित किया.

देश की रक्षा के साथ खेल में भी नंबर वन

BSF के महानिदेशक (DG) ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें और उनके प्रशिक्षकों व सहयोगी स्टाफ को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता BSF की खेल संस्कृति, शारीरिक फिटनेस और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है. BSF अपने जवानों को न केवल सीमाओं की सुरक्षा के लिए तैयार करता है, बल्कि उन्हें खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है.

70 देशों के बीच BSF का परचम

वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स एक द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है, जिसमें विश्वभर के पुलिस और अग्निशमन सेवाओं से जुड़े सक्रिय और सेवानिवृत्त कर्मी भाग लेते हैं. इस बार 70 से अधिक देशों के 10,000 से अधिक खिलाड़ियों ने 60 से ज्यादा खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई. इस वैश्विक मंच पर BSF का शानदार प्रदर्शन भारत की प्रतिभा, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक बनकर सामने आया है.


ये भी पढ़े: हैदराबाद के सिविल कोर्ट को मिली बम की धमकी वाला ईमेल, परिसर की तलाशी जारी…टास्क फोर्स और पुलिस मौके पर मौजूद


भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

4 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

6 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

17 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

30 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

39 minutes ago