देश

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जनता को दी शुभकामनाएं

Devendra Fadnavis: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तिरंगा फहराकर देश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय, मुंबई में महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की. इसकी जानकारी सीएम फडणवीस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दी. इस दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने तीन भाषाओं में ट्वीट कर देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी.

इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित मंत्रालय में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान उन्होंने भारत को शक्तिशाली और गौरवशाली बनने की कामना की. उन्होंने एक्स पर लिखा,

“भारत शक्ति का सागर बने, विश्व में गौरवशाली बने”

देश के वीर जवानों को किया याद

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ध्वजारोहण के दौरान मंत्रालय में भारी संख्या में लोग और सुरक्षाबल मौजूद रहे. सभी ने तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया और देश के वीर जवानों को याद किया.

महापुरुषों की प्रतिमा पर अर्पित किया पुष्पाहार

ध्वजारोहण के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मंत्रालय में लगी महापुरुषों की तस्वीर और प्रतिमा पर पुष्पाहार अर्पित करने पहुंचे. उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज, क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले एवं भारतरत्न डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

ये भी पढ़ें- “सरकार फाइलों में नहीं, देश के नागरिकों की लाइफ में होनी चाहिए”, लाल किले की प्राचीर से बोले पीएम मोदी

भारत माता के प्रति अपार प्रेम है सच्ची आजादी

इसको लेकर सीएम फडणवीस ने ट्वीट कर कहा,

“वीरों के बलिदान की स्मृति, तिरंगे के रंगों की पहचान, और भारत माता के प्रति अपार प्रेम – यही हमारी आज़ादी की सच्ची पहचान है!”

तीन भाषाओं में शुभकामनाएं देकर दिया एकता का संदेश

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज तीन भाषाओं में ट्वीट कर जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और देश की एकता का संदेश दिया.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

33 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

42 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

47 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

57 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago