आज़ादी विशेष

करीना कपूर से लेकर अक्षय कुमार तक…79वें स्वतंत्रता दिवस पर इन सितारों ने सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ दिया खास संदेश

Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर देशवासी ऊर्जा से भरा हुआ है. वहीं, इसकी लहर बॉलीवुड के गलियारों में देखने को मिल रही है. फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने प्रशंसकों को खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं.

करीना कपूर खान ने तिरंगे के साथ शेयर किया खास संदेश

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में तिरंगे की एक तस्वीर पोस्ट की और उसके कैप्शन में लिखा, “हमारे देश और उसकी शानदार भावना को सलाम. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.”

अक्षय कुमार वर्कर्स के साथ शेयर की तस्वीर

इसके बाद अक्षय कुमार ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बीच में वर्कर्स के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं, उन लोगों के पीछे तिरंगा झंडा शान से लहराता दिख रहा है. उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “आजादी का एहसास और भी अच्छा लगता है जब हम अपने आसपास की जमीन का ध्यान रखते हैं. बीच पर वॉलीबॉल खेल रहा था, तभी कुछ असली हीरो मिले—जो हमारे बीच को साफ रख रहे थे… मुस्कान से भरे, दिल से जुड़े हुए लोग.”

अनुपम खेर ने भारतवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में तिरंगा झंडा लहराता नजर आ रहा है, और उसमें जय हिंद लिखा हुआ है. अभिनेता ने इसे कैप्शन दिया, “विश्व भर में रह रहे सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश हर दिशा में दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करे. जय हिन्द!”

ये भी पढ़ें: Independence Day पर ‘Border 2’ के मेकर्स ने फैंस को दिया तोहफा, फिल्म का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

सुनील शेट्टी ने वीर जवानों को किया सलाम

अभिनेता सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह कभी तिरंगा लहराते नजर आ रहे हैं, तो कभी सेना के जवानों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी सेना जैसी कोई ताकत नहीं, भारतवासी होने पर मुझे गर्व है. मैं उन वीर जवानों को सलाम करता हूं, जो हमारे देश की रक्षा करते हैं और हमें आजादी से जीने देते हैं. सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”

गुरु रंधावा ने बूमरैंग किया पोस्ट

गायक गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर एक बूमरैंग पोस्ट किया है, जिसमें वह तिरंगा झंडा पकड़ते नजर आ रहे हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मेरा प्यार, मेरी जान, मेरा गर्व—मेरा भारत. दुनिया भर के सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं. मुझे भारतीय होने पर गर्व है.”

वरुण धवन ने ‘बॉर्डर-2’ के पहले पोस्टर की तस्वीर की पोस्ट

अभिनेता वरुण धवन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर-2’ के पहले पोस्टर की तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें सनी देओल सैन्य वर्दी में देशभक्ति और जोश से भरे दिखे. वहीं, आसपास चिंगारी उड़ती दिख रही है. वरुण ने इसे कैप्शन दिया, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.”

अजय देवगन ने शानदार तरीके से दी शुभकामनाएं

अभिनेता अजय देवगन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह देशवासियों को शानदार तरीके से शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने इसमें लिखा, “आजादी तोहफे में नहीं आई, इसकी कीमत है चुकाई. किसी ने कलम से बताई, तो किसी ने खून से सजाई. किसी ने जेल में जिंदगी बिताई, किसी ने भूखे पेट निभाई. किसी ने फांसी चूम के अपनाई, तो किसी की कुर्बानी इतिहास में न आई. आजादी के हर सेनानी, हर क्रांतिकारी, हर देशभक्त को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. ऐ भारत, तेरे जैसा कोई नहीं.”

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मुंबई से भागे, कोटा में धरे गए! टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार

Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के…

7 minutes ago

BLA ने उड़ाया PAK आर्मी का काफिला…! मेजर समेत 7 सैनिक ढेर, बलोचों से भी मार खा रहे मुनीर?

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि 18 अक्टूबर को बलूचिस्तान के ग्वादर…

9 minutes ago

‘सपनों की रानी’ के प्यार में बर्बाद हुआ ब्राजीलियाई आशिक, 2,000 KM दूर जाकर खुला खौफनाक राज; देखें VIDEO

AI Love Scam: एक वर्चुअल एआई हसीना का झूठा वादा और प्यार में अंधा हुआ…

57 minutes ago

राजनाथ सिंह से लेकर अमित शाह तक… जानिए देश के नेताओं ने कैसे दी महानवमी की बधाई?

नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…

58 minutes ago

ट्रंप के ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ की आहट!12 देशों में एडवाइजरी जारी, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…

1 hour ago

रामायण की कितनी कहानियां? आनंद नीलकंठन की किताब बताती है, हर दौर में बदलती रही इस महाकाव्य की दुनिया

आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…

1 hour ago