देश

एनसीपी दफ्तर के बाहर लगी होर्डिंग, अजित पवार को बताया गद्दार, दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज

महाराष्ट्र में एनसीपी के अंदर शुरू हुआ सियासी संग्राम अभी भी जारी है. पहले बगावत फिर पार्टी पर दावा किए जाने के बीच आज एनसीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में होने वाली है. जिसमें शामिल होने के लिए एनसीपी चीफ शरद पवार मुंबई से सुबह ही रवाना हो चुके हैं. वहीं राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने दिल्ली में एनसीपी दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाया है. जिसमें गद्दार लिखा गया है, साथ ही बैकग्राउंड में बाहुबली पार्टी-1 फिल्म के कटप्पा को अमरेंद्र बाहुबली को पीछे चाकू मारने वाले सीन को दिखाया गया है.

आवास के बाहर लगाया गया पोस्टर

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में NCP प्रमुख शरद पवार के आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर में लिखा गया है, “सच और झूठ की लड़ाई में पूरा देश शरद पवार साहेब के साथ है और भारत देश का इतिहास है कि इसने कभी धोखा देने वाले को माफ नहीं किया.”

यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके आदर्श और सिद्धांत देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे

अजित पवार को 40 विधायकों का समर्थन है- भुजबल

इससे पहले बीते बुधवार को अजित पवार और शरद पवार गुट ने अलग-अलग बैठक बुलाई थी, जिसमें चाचा की तुलना में भतीजे का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आया है. अजित पवार के खेमे में 30 विधायक जबकि शरद पवार के खेमे में 13 विधायक नजर आए. कुछ विधायक मुंबई में मौजूद न होने के कारण मीटिंग में नहीं पहुंच सके. हालांकि, छगन भुजबल ने दावा किया कि अजित पवार को 40 विधायकों का समर्थन है. इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि अजित पवार ने शरद पवार को एनसीपी प्रमुख के पद से हटा दिया है और वे खुद इस पद पर काबिज हो गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago