लातूर पहुंचे सीएम फडणवीस ने किसानों को मदद का भरोसा दिया
CM Devendra Fadnavis On Maharashtra Drought: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश की कमी से बने सूखे जैसे हालात को लेकर राज्य सरकार ने गंभीरता दिखाई है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और सूखे को लेकर जल्द ही पहली अधिसूचना जारी की जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित किसानों को जरूरी मदद उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री फडणवीस बुधवार (23 सितंबर) सुबह लातूर पहुंचे. लातूर और धाराशिव जिलों में फसल और पानी की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए उनका दौरा तय था. लातूर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सूखे की स्थिति से जुड़ी रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है और हालात को देखते हुए आवश्यक उपायों पर काम शुरू कर दिया गया है.
उन्होंने बताया कि किसानों को पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना का लाभ भी दिया जा रहा है. जरूरत के मुताबिक इस योजना के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा सूखे की स्थिति में पीने और खेती के लिए पानी, पशुओं के चारे तथा दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर भी सूक्ष्म स्तर पर योजना तैयार की गई है.
इसी बीच, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने भी राज्य में बने सूखे जैसे हालात के बीच किसानों के लिए राहत की कामना की. बुधवार सुबह उन्होंने अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा के दर्शन किए.
ये भी पढ़ें: मंत्रियों के लिए पीएम मोदी का चार दिवसीय चिंतन शिविर, चार अहम मुद्दों पर होगा मंथन
दर्शन के दौरान उन्होंने भगवान गणेश से प्रार्थना की कि महाराष्ट्र में पर्याप्त बारिश हो, किसानों की फसलें सुरक्षित रहें और उन्हें मौजूदा संकट से बाहर निकलने की ताकत मिले. उन्होंने किसानों के खेतों के हरा-भरा होने, उनकी मेहनत सफल होने और उनके जीवन में सुख-समृद्धि लौटने की कामना की. महाराष्ट्र में बारिश की कमी के कारण कई इलाकों में खेती और पानी की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है. ऐसे में सरकार की अगली अधिसूचना और राहत संबंधी फैसलों पर किसानों की नजर बनी हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…
AYODHYA DEEPOTSAV 2026 MEGA RECORD: रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का आयोजन अपनी भव्यता,…
सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…
India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…
दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…
9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…